23 APRTUESDAY2024 9:58:57 AM
Nari

OMG! लाखों की फुटवियर पहनकर रॉयल वैडिंग में पहुंची थी प्रियंका

  • Updated: 21 May, 2018 03:32 PM
OMG! लाखों की फुटवियर पहनकर रॉयल वैडिंग में पहुंची थी प्रियंका

प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेगन मार्केल की शाही शादी ब्रिटेन के विंडसर कैसल में स्थित सेंट चार्ज चैपल चर्च में हो चुकी हैं। शादी में कुछ 600 मेहमानों को बुलाया गया था, जिनमें से एक बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी थी। प्रियंका चोपड़ा एकमात्र ऐसी भारतीय थी, जो इस रॉयल वैडिंग का हिस्सा बनी। 

 


इस दौरान प्रियंका चोपड़ा Vivienne Westwood की लैवेंडर आउटफिट में बेहद एलिगेंस लग रही थी, जिसके साथ उन्होंने Philip Treacy की डिजाइनर हैट पहनी। उनके लुक में एक और खास चीज थी वो उनकी ड्रैस के साथ मैचिंग हील। दरअसल, रॉयल वैडिंग के लिए प्रियंका ने Jimmy Choo की हील चुनी, जो उन्हें खास अट्रैक्शन दे रही थी। 

PunjabKesari


प्रियंका ने स्वारोवस्की क्रिस्टल के साथ विक्टोरिया 100 चाक साटन (Chalk Satin) और प्लेक्सी प्वाइंट पंप की फुटवियर चुनी। आपको जानकार हैरानी होगी कि रॉयल वैडिंग मे प्रियंका स्टनिंग लुक देने वाली इस हील की कीमत लगभग 1.35 लाख है। 

PunjabKesari


रॉयल वैडिंग में ही नहीं, बल्कि प्रियंका हर इवेंट में अपने ड्रैसअप और स्टाइल से लोगों की अपना दीवाना बना ही लेती हैं। उनका हर बार नया लुक सामने आता है, जिसे लोग खूब पसंद भी करते हैं।

PunjabKesari

Related News