पंजाब केसरी(फैशन): बॉलीवुड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा अपनी बेवॉच फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म की प्रमोशन और स्क्रीनिंग के दौरान प्रियंका के कई हॉट लुक देखने को मिलें।
प्रियंका चोपड़ा अपने हर लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर शेयर की जिसमें वह व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने फुल स्लीवर्स नेट टॉप के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई थी। हेयरस्टाइल की बात करें तो प्रियंका ने अपने आउटफिट के साथ सिंपल हेयरस्टाइल बनाया था। साथ में उन्होंने ग्रीन कलर की हाई हील्स पहनी थी। अपनी लुक को पूरा करते हुए उन्होंने शेड्स लगाए हुए थे।