20 APRSATURDAY2024 2:25:30 PM
Nari

एेसे शुरू हुई प्रिंस और युविका की लव स्टोरी

  • Updated: 15 Apr, 2018 11:34 AM
एेसे शुरू हुई प्रिंस और युविका की लव स्टोरी

प्यार एक एेसा अहसास हो जो हर किसी की जिंदगी को पूरी तरह से बदल देता है। यह कभी सोच समझ कर नहीं होता। इसमें न तो सामने वाले का रंग देखा जाता है न रूप और न हीं उसकी जाति। रिश्ते को कामयाब बनाने के लिए सिर्फ दोनों लोगों के बीच अंडरस्टेंडिंग देखी जाती है। एेसा ही प्यार और आपसी समझ बॉस-9 के विनर प्रिंस नरूला और उनकी मंगेतर युविका चौधरी के बीच देखने को मिलता है। 

 

PunjabKesari

 

रोडीज एक्स 2, स्प्लिट्सवीला 8 के विनर प्रिंस नरूला जब बिग में गए तो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनको यहां पर एक क्यूट सी गर्ल युविका चौधरी मिलेगी। जिससे उनको प्यार हो जाएगा।इनकी लव स्टोरी की कुछ खास बातें बताने के साथ यह भी बताएंगे की युविका को प्रिंस की कौन सी बात अच्छी लगती है।
 

PunjabKesari

 

इन दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत बॉस- 9 के घर से हुई। प्रिंस और युविका पहले अच्छे दोनों दोस्त बने। बिग बॉस के घर में ही प्रिंस ने युविका को मजाक-मजाक में प्रपोज भी किया था। मगर तब युविका ने इंकार कर दिया। इसके बाद युविका जल्दी ही इस घर बाहर हो गई। 

 

PunjabKesari

 

शो खत्म होने के बाद भी दोनों एक दूसरे से मिलते रहें। दोनों ने साथ में काम भी किया। काम करते-करते युविका को प्रिंस धीरे-धीरे पसंद आने लगे। एक बार जब युविका से पूछा गया कि आपको प्रिंस को कौन सी बात अच्छी लगती हैं तो उन्होंने कहा था  'वह जो बोलते हैं वह करते हैं'।  उनकी इसी अदा पर वह फिदा हैं।

 

PunjabKesari

 

हालही में प्रिंस नरूला ने युविका के साथ सगाई करके इस रिश्ते पर मोहर लगा दी। उन्होंने युविका के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। इस में उन्होंने लिखा “थैंक्यू बेबी…तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया…तुमने मुझे हां कह दी है…अब तुम हमेशा के लिए मेरी हो गई हो…अब जिंदगी भर के साथी…एंगेज्ड…हां एक बात और कहना चाहूंगा, मेहंदी लगा के रखना डोली सजा के रखना लेने तुझे ऐ गोरी आएगा तेरा प्रिंस।”


PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News