25 APRTHURSDAY2024 9:30:01 PM
Nari

मेगन और प्रिंस हैरी की जोड़ी को लेकर क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक?

  • Updated: 21 May, 2018 11:15 AM
मेगन और प्रिंस हैरी की जोड़ी को लेकर क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक?

प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आपको बता दें कि ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन की उम्र के बीच तीन साल की फर्क है। मेगन अपने पति से तीन साल बड़ी हैं। इन दोनों की लव स्टोरी भी लोगों को खूूब प्रभावित कर रही है। एक अमेरिकी एक्ट्रेस का रॉयल फैमिली की बहू बनना मेगन के लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा होगा। 

 

हालांकि कि दोनोें के बीच की उम्र का फर्क कोई ज्यादा नहीं हैं, मेगन का जन्म 4 अगस्त 1981 और प्रिंस का जन्म 15 सितंबर 1984 को हुआ। मनोवैज्ञानिकों की माने तो इस बारे में उनका कहना है कि शादी शुदा जोड़े में उम्र का अंतर जितना ज्यादा होगा शादी बनी रहने की संभावना उतनी ही कम होगी। 

 

पार्टनर के बीच आपसी समझ, रिश्ते निभाने में दिलचस्पी, जरूरतों का समझना आदि जैसे गुण होने जरूरी हैं, इस तरह के गुण महिलाओं में ज्यादा दिखाई देते हैं। अटलांटा  के एटोरी विश्वविद्यालय में 3000 कपल पर हुए एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला कि  सामान उम्र के पति-पत्नी की बजाए पांच साल की उम्र के फासले वाले पार्टनर्स में तलाक के 18 प्रतिशत ज्यादा बढ़ जाते हैं। 

 

वहीं इस शोध के मुताबिक 10 साल के फासले की बात करें तो ऐसे पति-पत्नी में अलग होने के 39 प्रतिशत चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसके अलावा पार्टनर में अगर 20 साल की उम्र का फासला है तो अलग होने के 95 प्रतिशत चांस ज्यादा हो जाते हैं। इस आकड़ों को देखते यह कहा जा सकता है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधा रॉयल कपल सेफ है। शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले प्रिंस हैरी और मेगन को इस बारे में बेफिक्र हो जाना चाहिए कि उनके प्यार के बीच कभी उम्र का फर्क दिखाई देगा। 

Related News