20 APRSATURDAY2024 1:42:56 PM
Nari

प्रैग्नेंसी से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप!

  • Updated: 30 Jan, 2017 01:20 PM
प्रैग्नेंसी से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप!

पेरेंटिंग: जब कोई औरत प्रैग्नेंट होती है तो उसे इससे जुड़ी बातों की पूरी जानकारी दी जाती है, लेकिन ऐसी कई बातें है, जिनके बारे में अक्सर कुछ लोग अंजान होते है। आज हम आपको गर्भावस्था से जुड़े कुछ ऐसे ही  मिथक और तथ्‍य बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होेंगे। 
 

1. बुधवार ज्‍यादा बच्‍चे

क्या आप जानते है हफ्ते के बाकी दिनों के अलावा बुधवार के दिन बच्चे पैदा होने की गिनती अधिक होती है। यह कोई वैज्ञानिक कारण नहीं बल्कि इस दिन सामान्य डिलीवरी ज्यादा अधिक होती है। 

2. रूसी महिला ज्यादा बच्‍चों की मां

दुनिया में ऐसी कई माएं है, जिनके बच्चों की गिनती काफी होती है। ऐसे ही एक रूसी की महिला है, जिनकी बच्चों की गिनती सबसे ज्यादा है। इस महिला के 6 जुड़वां बच्‍चे है और पूरे बच्चों की संख्या 69 है। 

3. सबसे नन्‍ही बच्‍ची 

वैसे तो दुनिया में कई छोटे-छोटे बच्चे पैदा हुए है लेकिन शिकागो में जन्‍मी रूमेशा शेख  पैदा होने वाली सबसे छोटी बच्‍ची थी। इस बच्ची का वजन 244 ग्राम और लंबाई 10 इंच थी। 

4. 12 साल जमाने के बाद जन्‍म

हर औरत का प्रैग्नेंसी पीरियड नौ महीने होता है लेकिन येरूशलम में एक भ्रूण को 12 साल तक जमाया गया, उसके बाद इस भ्रूण से जुड़वां बच्‍चे पैदा हुए। इन बच्‍चों का वजन 5 पाउंड था। 

5. फायदेमंद है संबंध बनाना

महिला के गर्भवती होने के बाद उसकी शारीरिक संबंध बनाने की इच्‍छा बढ़ जाती है। इस दौरान यौन संबंध बनाने से महिला का व्‍यायाम हो जाता है। गर्भाशय के आस-पास के क्षेत्र में रक्‍त संचार अच्‍छे से होता है।

6. कैंसर का खतरा कम

प्रैग्नेंट महिलाओं को स्‍तन कैंसर और ओवेरियन कैंसर होने का खतरा कम होता है। साथ ही बच्चे को तीन महीने या इससे ज्‍यादा समय तक स्‍तनपान कराने वाली मां को  ब्रैस्‍ट कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।

7. पहले महीने में नहीं होता गर्भाधारण

मां बनने का निर्णय के बाद आप पहले महीने ही प्रेग्‍नेंट नहीं होती बल्कि 20 फीसदी किस्से ही ऐसे है, जिनमें पहले महीने में गर्भधारण होता है। 

8. सूंघने की क्षमता

शोध में बताया गया है कि गर्भावस्‍था के दौरान सूंघने की क्षमता तेजी से बदलती है। ऐसे में  गर्भवती महिला किसी भी तरह के विषैले तत्‍वों के सेवन से बची रहती है। 
 

Related News