25 APRTHURSDAY2024 7:24:28 AM
Nari

बीजिंग की SCO मीटिंग में छा गई भारत की ये दो महिलाएं

  • Updated: 26 Apr, 2018 07:27 PM
बीजिंग की SCO मीटिंग में छा गई भारत की ये दो महिलाएं

तरक्की के इस दौर में शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र बचा हो, जिसमें महिलाओं ने अपनी भागीदारी न दिखाई हो। आज वह लगभग हर फील्ड में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। सिर्फ अपने देश का ही नहीं बल्कि अपने कौशल का ढंका वह विदेशों में भी बजा रही हैं। ऐसी ही मिसाल कायम की हैं भारत की दो सशक्त महिलाओं ने। इन महिलाओं से आप भलीभांति परिचित होंगे। 

जी हां, ये सशक्त महिलाएं हैं भारत की पहली विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण। हाल ही में बीजिंग के शंघाई में कॉपरेशन ऑर्गानाइजेशन की बैठक हुई जिसमें यह दोनों महिलाएं शामिल रहीं।

इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, 'आतंकवाद जीवन, शांति और समृद्धि जैसे मूल मानवाधिकारों का दुश्मन है। संरक्षणवाद के सभी रूपों को खारिज किया जाना चाहिए।' 
 
एससीओ मीटिंग की दो तस्वीरें भी सामने आई है। इन फोटो पर पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है। 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:'
'Where Women are honoured - There Divinity blossoms' Indian women Ministers shine at all male SCO Foreign & Defense ministers meeting!'


PunjabKesari

 

1. पहली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
सुष्मा स्वराज भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की पहली विदेश मंत्री हैं। वह वर्ष 2009 में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गई थीं, इस नाते वे भारत की 15वीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वह केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है।

 
 2. पहली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण देश की पहली स्वतंत्र महिला रक्षामंत्री के पद पर हैं। सितंबर 2017 में रक्षा मंत्री बनने से पहले वे भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री हैं, हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अतिरिक्त कार्यभार के रूप में यह मंत्रालय संभाला था।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News