24 APRWEDNESDAY2024 6:51:37 PM
Nari

नए तरीके से बनाएं टेस्टी-टेस्टी आलू पोहा

  • Updated: 26 May, 2018 09:21 AM
नए तरीके से बनाएं टेस्टी-टेस्टी आलू पोहा

हर घर की रसोई में सुबह के नाश्ते में पोहा बड़े चाव से बनाया जाता है। हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए इसे झट से तैयार किया जा सकता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और गर्मियों में काफी हेल्दी भी है। इसे कई  तरीकों से बनाया जा सकता है। आज हम आपको आलू पोहा की रेसिपी बताएंगे, आइए जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्री
पोहा- 2 कप
प्याज (बारीक कटा हुआ)- 1
आलू- 1
राई- 1/3 टीस्पून
जीरा- 1/2 टीस्पून
करी पत्ते- 8-10
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)- 1
हींग- 1 चुटकी
मूंगफली- 1 1/2 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर- 1/4 टीस्पून
नींबू का रस- 1 1/2 टीस्पून
चीनी- 1/2 टेबलस्पून
सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)- 1 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार
तेल- 2 टेबलस्पून
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)- 1 टेबलस्पून

विधि
1. सबसे पहले छलनी में पोहा लेकर उसके ऊपर 1-2 गिलास पानी डाल कर धो लें। इससे अच्छी तरह से पानी निकाल दें।
2. फिर इसके ऊपर नमक और चीनी छिड़क कर अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें।
3. कढाई में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके उसमें राई डालें और जब यह चटकने लगे तो इसमें जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ते, मूंगफली और हींग डाल कर 30-40 सेंकड तक पकाएं।
4. अब इसमें प्याज डाल कर इसे हल्के ब्राउन होने तक पकने दें।
5. फिर आलू और नमक डाल कर मिलाएं और इसे ढक्कर 3 से 4 मिनट तक पकाएं या फिर तब तक पकाएं जब तक आलू नरम न हो जाए। इसे नीचे लगने से बचाने के लिए बीच-बीच हिलाते रहें।
6. इसके बाद इसमें हल्दी मिलाएं और 1 मिनट तक पकाएं।
7. इसे पकाने के बाद इसमें भिगा हुआ पोहा मिलाएं और 2-3 मिनट तक पका लें।
8. अब नींबू का रस, सूखा नारियल और हरा धनिया डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
9. आलू पोहा बन कर तैयार है। अब इसे सेंक से हटा कर सर्व करें।

Related News