20 APRSATURDAY2024 3:52:30 AM
Nari

आइलैंड, जिसकी आबादी जान रह जाएंगे हैरान!

  • Updated: 17 Feb, 2017 02:48 PM
आइलैंड, जिसकी आबादी जान रह जाएंगे हैरान!

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में कई आइलैंड हैं जो अपनी खूबसूरती के कारण काफी फेमस हैं। आज हम आपको एक एेसे आइलैंड के बारे में बताने जा रहे है जहां की आबादी जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हम बात कर रहे है फौला आइलैंड की। यह आइलैंड अटलांटिक महासागर के बीच दुनिया के एक किनारे पर बसा है। पांच हजार साल पुराने इस आइलैंड पर दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा है।

यह आइलैंड ग्रेट-ब्रिटेन का सबसे दूरस्थ और विरान आइलैंड है। इस आइलैंड पर महज लगभग 30 लोग ही रहते हैं और इनमें से अधिकतर का संबंध इसी आइलैंड से है। इस आइलैंड पर इंटरनेट, टीवी, पोस्ट ऑफिस जैसी सभी सुविधाएं मौजूद है। वहीं, यहां के लोगों को घर के सामान लाने के लिए दूसरे आइलैंड पर जाना पड़ता हैं। पहले यहां कुछ भी नहीं था लेकिन अब यहां से मेन लैंड लिए फ्लाइटें चलती हैं जो शेटलैंड का मुख्य आइलैंड है। यहां के लोग इस आइलैंड पर घूमने आए लोगों का बड़ी खुशी से स्वागत करते हैं। यहां के लोग रात में एक साथ इकट्ठा होते हैं और गाने समेत तमाम पारंपरिक तरीकों से उनका मनोरंजन करते हैं।

इस आइलैंड के लोग एक से ज्यादा काम करते हैं। भेड़ पालना भी यहां एक कमाने का जरिया है। फौला आइलैंड पर क्रिसमस मेनलैंड से तीन हफ्ते बाद मनाते हैं क्योंकि यहां अभी भी पुराने कैलेंडर चलते हैं। त्योहार पर यहां के लोग एक दूसरे को उपहार देते हैं। अटलांटिक महासागर के बीच में होने से यहां का मौसम खराब ही रहता है। यहां तूफान आते रहते हैं। 

Related News