20 APRSATURDAY2024 11:10:10 AM
Nari

गंदी नदियां, जहां फैला है कचरा ही कचरा!

  • Updated: 04 Apr, 2017 09:32 AM
गंदी नदियां, जहां फैला है कचरा ही कचरा!

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): दुनिया में जहां कई नदियां अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, वहीं कुछ नदियां एेसी भी हैं जहां गंदगी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। आप सोच रहे होंगे कि हम गंगा और यमुना नदी की बात कर रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि इसके अलावा भी कई नदियां एेसी हैं अधिक देखने को मिलता है। आज हम आपको एेसी ही नदियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

1. रियो रिवर, ब्राजील
रियो नदी में अक्सर मरी हुई मछलियां मिलती हैं। दरअसल, नदी में  उद्योगों का सारा कूड़ा-करकट सीधे यहां आकर मिलता है। 

2. हुआंगपू रिवर
इस नदी से शंघाई को पानी मिलता है। वहीं, यहां के पानी में फैक्टरियों से निकले कैमिकल्स और शहर की सारी गंदगी मिलती है। यहां पर कुछ साल पहले मुर्दा सूअर भी फैंके गए थे। 

3. रेड रिवर, चीन
इस नदी का रंग रातों रात लाल हो गया था, जिसे देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए थे। कहा जाता है कि किसी फैक्टरी मालिक ने खराब रंग को नदी फैंक दिया जिससे की इसका रंग लाल हो गया। यह नदी कई दिनों तक लाल रही। 

4. सिटरम रिवर, इंडोनेशिया
इस नदी में मछलियों से ज्यादा कूड़ा-करकट दिखाई देता है। इस नदी पर लाखों लोग निर्भर करते हैं लेकिन फिर भी इसकी सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता।

5. नाइजर रिवर डेल्टा, नाइजीरिया
इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा ऑयल प्रॉडक्शन होती है। हर साल अधिक मात्रा में तेल नदी में बिखर जाता है। 

Related News