पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : बच्चों की छुट्टियां होते ही लोग घूमने का प्लैन बना लेते हैं। इसके लिए बच्चे हर बार किसी नई जगह पर जाने का मन बनाते हैं। ऐसे में इस बार मॉरिशस की सैर पर जाएं जो हिंद महासागर के तट पर बसा एक खूबसूरत द्वीपीय देश है। इस देश में घूमने के लिए वैसे तो बहुत सी जगहें हैं लेकिन आज हम आपको मॉरिशस की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिसे देखकर हमेशा आप वहीं जाना चाहेंगे।
Le Morne Brabant यह जगह मॉरिशस देश के दक्षिण में स्थित है। इसके चारों तरफ सुंदर होटल हैं जहां से मार्ने पहाड़ की झलक दिखाई पड़ती है। इस एक पहाड़ी में मॉरिशस के इतिहास की कई कहानियां छिपी हैं। Black River Gorges National Park मॉरिशस में एक काले पानी की नदी है लेकिन इसकी खासियत इसके पास बने पार्क की है जहां 140 प्रकार के पक्षी और 300 तरह के फूल और पौधे हैं। यहां पिंक पिजन पक्षी पाए जाते हैं जो किसी दूसरी जगह पर आसानी से देखने को नहीं मिलते। Chamarel यह मॉरिशस का एक छोटा सा गांव है जहां पहाड़ों की 100 किलोमीटर ऊंचाई से झरना गिरता है और 7 रंग की सुंदर जमीन है। इस जगह को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। La Vanille Nature Park इस पार्क में बड़े-बड़े मगरमच्छ, विशालकाय चमगादड़, कछुए और बंदर हैं जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ हर समय उमड़ी रहती है। Pamplemousses Botanical Garden मॉरिशस की यह जगह शुगर एडवेंचर म्यूजियम के नाम से भी मशहूर है। यहां पर देश के मशहूर नेताओं जैसे नेल्सन मांडेला और इंदिरा गांधी के हाथों से लगाए गए पेड़ भी मौजूद हैं। इस बाग में सबसे बड़ा लिली का पेड़ है जो देखने में काफी सुंदर लगता है। Chateau de Labourdonnais यहां पर एक शाही मेंशन है जो साल 1859 में बनाया गया था। इस जगह से 19वीं शताब्दी के मॉरिशस की झलक देखने को मिलती है।
Ile aux Cerfs मॉरिशस के पूर्वी तट पर स्थित सफेद रेत का बीच है जो अपने आप में ही काफी अनोखा है। यहां लगे पेड़ और नीले पानी के साथ यह तट पर्यटकों के मन में खास जगह बनाता है। Grand Bassin यह जगह मॉरिशस से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। यहां भगवान शिव का एक भव्य मंदिर है जहां शिवरात्रि पर काफी बड़ी पूजा होती है।
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।