25 APRTHURSDAY2024 8:39:28 AM
Nari

घर में बनाएं Ping Pong Lights

  • Updated: 09 Mar, 2017 06:26 PM
घर में बनाएं Ping Pong Lights

इंटीरियर डैकोरेशनः लोग अपने घर को सजाने के लिए कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं। बाजार से तरह-तरह के डैकोरेशन सामान खरीद कर लाते हैं ताकि उनका घर सबसे खूबसूरत लगे। अगर आप इन सब की जगह घर की सजावट अपने हाथों से बनाई गई चीजों से करें फिर, तब तो आपका घर और भी खूबसूरत लगेगा। आज हम आपको घर में Ping Pong Lights बनाना सिखाएंगे। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

 

जरूरी सामान

- प्लासटिक बॉल्स (छोटा साइज)
- रंग-बिरंगी लड़ी
- कैंची
- पैंसिल

 

कैसे बनाएं

1. सबसे पहले एक बॉल लें और उसके ऊपर पैंसिल से बीचोबीच निशान बना दें। 
2. अब कैंची की नोक की मदद से निशान वाली जगह पर छेद कर दें। ध्यान रहे छेद उतना ही करें जितनी की उसके अंदर लड़ी जा सके।
3. अब लड़ी को उसके अंदर डालें फिर ऐसे ही दूसरी बॉल पर करें फिर लड़ी को उसके अंदर डालें।
4. ऐसे करते करते एक लंबी लड़ी बना लें।
5. जब आपकी लड़ी खत्म हो जाए तो तब इसे घर की किसी भी दिवार पर टांग दें और स्वीच की मदद से लाइट को ऑन कर दें।
6. आपकी Ping Pong Lights तैयार है। 


 

Related News