मॉडर्न लाइफस्टाइल में कपल्स का रिलेशन कुछ ही समय तक टिक पाता है। दरअसल, पहले तो रिलेशनशिप में सबकुछ ठीक चल रहा होता है लेकिन समय के साथ दूरियां आने लगती है। वहीं, राशियां का असर भी रिश्ते पर पड़ता है। आज हम आपको कुछ एेसी राशियों के बारे में बताने जा रहे है जिसका मेल खराब रहता है। अगर आप राशियों में विश्वास रखते है तो एक बार जरूर पढ़े।
- धनु और वृषभ राशि
धनु राशि के लोग धैर्यवान होते है जोकि वृषभ राशि के लोगों को बोरिंग लगते हैं। वहीं, वृषभ राशि के लोग हमेशा परिवार के लिए त्याग करने को तैयार रहते हैं और धनु राशि के लोग भी एेसे ही होते हैं।
- कर्क और मकर राशि
यह दोनों राशि के लोग एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत होते हैं। इन राशियों के कपल के बीच हर बात को लेकर झगड़ा रहता है। खुद को अपने रिश्ते के लिए समर्पित करके ही इन कपल्स के बीच सब ठीक रह सकता है।
- मेष और वृषभ राशि
मेष राशि के लोग काफी भावुक स्वभाव के होते हैं। वहीं, वृषभ राशि के लोग वफादार होते है। इस राशियों के लोगों के बीच हमेशा मतभेद रहता है।
- वृश्चिक और मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग खुशमिज़ाज होते हैं। वहीं, वृश्चिक राशि के लोग शकी होते हैं। वह अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं कर पाते।