20 APRSATURDAY2024 12:31:17 PM
Nari

एक-तरफा प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं इन 6 राशियों के लोग

  • Updated: 14 May, 2018 10:31 AM
एक-तरफा प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं इन 6 राशियों के लोग

प्यार में पड़ने के बाद हर कोई खुद को खुशनसीब समझता है। मगर यह जरूरी तो नहीं कि आप जिससे प्यार करें वह भी आपको पसंद करें। लड़का हो या लड़की, आजकल ज्यादातक लोग एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन कुछ लोग चाहकर भी सामने वाले को अपनी भावनाएं नहीं बताते और एकतरफा प्यार में ही खुश रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि एकतरफा प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं। तो चलिए जानते हैं किस राशि के लोग एकतरफा इश्क में जल्दी पड़ जाते हैं।
 

1. मेष राशि
मेष राशि के लोग बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं। यह लोग इतने सेंसिटिव होते हैं कि जो कोई भी इनसे अच्छा व्यवहार करता है, यह उसे पसंद करने लग जाते हैं। यही कारण है कि इन्हें गलत इंसान से प्यार हो जाता है। इसके बावजूद भी यह लोग उस व्यक्ति को दिल दे बैठते और बाद में इन्हें निराश होना पड़ता है।
 

2. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को प्यार में दिलफेंक कहा जाता है। यह किसी के प्रति बहुत जल्द ही आकर्षित हो जाते हैं। इतना ही नहीं किसी की भी कोई बात अच्छी लगने पर उसके आंख मूंदकर उसके ऊपर विश्वास कर लेते हैं। साथ ही भविष्य में उसके साथ होने के सपने भी संजोने लगते हैं। इस राशि के लोग एकतरफा प्यार में यकीन रखते हैं।
 

3. कर्क राशि
इस राशि के लोग किसी पर भी आसानी से विश्वास कर लेते हैं। यह अपने रिश्ते को लेकर काफी सजग होते हैं। यही कारण है कि प्यार में पड़ने के बाद यह उसे पूरी तरह निभाने की कोशिश करते है लेकिन इनका प्यार एकतरफा ही होता है।
 

4. कन्या राशि
प्यार में मामले में कन्या राशि के लोग सबसे अलग होते हैं। इस राशि के लोग एकतरफा प्यार में ही कम्फर्टेबल होते है और सामने वाले से अपनी भावनाएं शेयर करने में घबराते हैं। यह अपने बात को मन में ही छुपाकर रखते हैं।
 

5. कुंभ राशि
इस राशि के लोग आकर्षण दिखने वाले लोगों के प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं। यह लोग उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते है लेकिन इनका प्यार एकतरफा ही होता है। अपनी भावनाओं पर काबू कर पाना इनके लिए मुश्किल होता है।
 

6. मीन राशि
इस राशि के लोग किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं लेकिन इन्हें कोई भी व्यक्ति धीरे-धीरे ही विश्वास दिला पाते है। इन लोगों की सोच और चीजों को लेकर कम्फर्टेबल होने वाले व्यक्ति से मीन राशि के लोग जल्दी जुड़ जाते हैं और धीरे-धीरे यह एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News