20 APRSATURDAY2024 11:40:50 AM
Nari

बीच समुद्र में रहते हैं ये लोग! (Pix)

  • Updated: 27 Oct, 2016 05:21 PM
बीच समुद्र में रहते हैं ये लोग! (Pix)

दुनियाभर में कई जनजातियों के लोग रहते हैं। सभी जनजातियों के रीति-रिवाज एक-दूसरे से काफी अलग है। आज हम आपको एक एेसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे है जो समुद्र के बीच में रहती है। हम बात कर रहे है समा बजाऊ जनजाति की। ये लोग जीने के लिए पूरी तरह से समुद्र पर ही निर्भर करते हैं। इस जानजाति के लोग समुद्र के बीचो-बीच रहते हैं और कभी-कभी जमीन पर आते है। यह लोग फिलिपिंस, मलेशिया और कुछ इंडोनेशिया में पाए जाते है।


इन लोगों का अपना स्थाई स्थान नहीं होता इसलिए यह अपना स्थान बदलते रहते है। यह लोग समुद्र में सब्जियां उगाते है और मछलियां पकड़ते हैं। यह लोग मछलियों का शिकार बिना किसी हथियार के करते है। यहां के छोटे-छोटे बच्चे भी बड़ी-बड़ी मछलियां पकड़ लेते है। अपने मरे हुए लोगों को दबाने के लिए यह लोग जमीन पर आते है। इन लोगों की कोई राष्ट्रीयता नहीं होती और न ही यह लोग पैसों की लेन-देन करते है। इन लोगों के पास ऑक्सीजन टैक भी नहीं होता। इनके यहां शादी पर लोग रंगीन कपड़े पहनते है। दुल्हा-दुल्हन के कपड़े सबसे रंगीन होते है। इन लोगों का मानना है कि जिस महिला के जितने रंगीन कपड़े हैं वो उतनी ही प्रभावशाली हैं। 
 

Related News