19 APRFRIDAY2024 1:39:27 PM
Nari

अजीब शौक के चलते जलपरी बन जाते हैं ये लोग!

  • Updated: 19 Jan, 2017 07:08 PM
अजीब शौक के चलते जलपरी बन जाते हैं ये लोग!

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में कई लोग एेसे हैं जिन्हें अजीबोगरीब शौक होता हैं। लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए क्या-क्या नहीं करते। कुछ अपने चेहरे को कुत्ते की तरह बना लेते हैं तो कुछ डॉल की तरह बन जाते हैं। अमेरिका के लोग भी अजीब शौक रखते हैं। 

अमेरिका में अधिकतर लोगों को जलपरियां बहुत पसंद है। कुछ लोगों ने खुद को ही जलपरी बना लिया हैं। अमेरिका में इस तरह के लोगों को Merfolk कहा जाता हैं। ये जलपरी का जीवन जीते हैं और काफी एन्जॉय करते हैं। Caitlin Nielsen नामक एक महिला अमेरिका की सीक्रेट कम्यूनिटी का हिस्सा है। बचपन से ही Caitlin को जलपरी बनने का शौक था। अब वह खुद जलपरी है। यहीं नहीं, वह लोगों को जलपरी बनने की भी ट्रेनिंग देती है। सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि मर्द भी अमेरिका में जलपरी की जिंदगी जीते हैं। 

लोग एक साल अपनी पोशाक बनाने में ही लगा देते हैं। अपनी पोशाक पर लोग लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। जलपरी बने लोग दुनियाभर में जलपरियों में रुचि रखने वालों लोगों को मिलते हैं और उन्हें ट्रेनिंग देते हैं। इस शौक को पूरा करने के लिए कई लोगों ने अपनी नौकरी तक छोड़ दी हैं।

Related News