25 APRTHURSDAY2024 2:06:44 AM
Nari

पायल पहनना है फायदेमंद, पति को भी मिलता हैं लाभ

  • Updated: 02 Sep, 2017 04:34 PM
पायल पहनना है फायदेमंद, पति को भी मिलता हैं लाभ

भारतिय महिलाओं का पहनावा दुनिया में सबसे अलग माना जाता है। भारत की महिलाओं की वेशभूषा और श्रृंगार वेस्टन कलचर से बिल्कुल अलग है। वास्तुशास्त्र के हिसाब से महिलाओं के पैरों में पायल पहनने से घर की नकारत्मक शक्तियां दूर हो जाती है। इसके अलावा पायल पहनना महिलाओं के स्वास्थय के साथ-साथ इससे आपके पार्टनर को भी बहुत फायदे होते है। आइए जानते है पायल पहनने से महिलाओं को क्या फायदे होते है।

 

1. खूबसूरती बढ़ाए 
पायल पहनने से आपको अट्रैक्टिव लुक के साथ-साथ पैरों की खुबसूरती भी बढ़ जाती है। इसके अलावा पायल की आवाज से पुरुष आपकी ओर आकृषित होते है।  अगर आप भी अपने पार्टनर को अपनी तरह अट्रैक्ट करना चाहती है तो आज से ही पायल पहनना शुरु कर दें।

PunjabKesari

2. पार्टनर के लिए फायदेमंद
आपके पायल पहनने से जब आप अपने कमरे की तरफ जाएगी तो आपके पार्टनर पहले ही सर्तक हो जाएगा। आपकी पायल की आवाज सुनकर आपका पार्टनर खुद को असहज होने वाली स्थिति से बचा लेते है।

3. रिश्ते में बढ़ता है प्यार
हिंदू धर्म के अनुसार महिलाओं के पायल पहनने से पार्टनर के बीच की नकारात्मका दूर हो जाती है। इससे आपके और पार्टनर के बीच प्यार बढ़ता है। इससे अलावा महिलाओं के पायल पहनने से घर का माहौल भी ठीक रहता है।

PunjabKesari

4. हड्डियां होती हैं मजबूत
अच्छे स्वास्थय के लिए पायल पहनना बहुत ही फायदेमंद होता है। सोने या चांदी की पायल पहनने से हड्डियां मजबूत होती है। पायल के धातु के तत्व त्वचा के द्धारा शरीर के एंदर जाकर हड्डियों को मजबूत करते है।

PunjabKesari

5. शरीर का तापमान
सोने की तासीर गर्म होने के कारण इस पहनने से मना किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक सिर ठंडा और पैर गर्म होने चाहिए। इसलिए शरीर के उपरी हिस्से में सोना और नीचे पायल पहनने से शरीर का तापमान ठीक रहता है।

Related News