23 APRTUESDAY2024 7:20:04 AM
Nari

एक रात में होगी ब्यूटी से जुड़ी सारी परेशानियां खत्म

  • Updated: 17 Apr, 2017 03:22 PM
एक रात में होगी ब्यूटी से जुड़ी सारी परेशानियां खत्म

पंजाब केसरी(ब्यूटी):  खूबसूरत दिखना हर लडकी को अच्छा लगता हैं लेकिन स्किन को हैल्थी रखना भी कोई आसान काम नहीं। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। गर्मी के मौसम में न जाने स्किन से जुडी कब कौन-सी परेशानी का सामना करनी पड़े। बाल,हाथ,पैर और चेहरे से जुडी दिक्कतों को दूर करने के लिए सारा दिन समय ही नहीं मिलता। ग्लोइंग त्वचा और खूबसूरत बाल पाने के लिए दिन में नहीं बल्कि रात में घरेलू उपाय की शुरूवात करें। इससे सुबह उठते ही आपकी त्वचा खिल उठेगी। 

1. कोमल पैर
नंगे पांव चलने से एडियों में दरार पड़ने लगती है। इसके लिए पैरों पर विक्स और ऑलिव ऑयल की 2 बूंद लगा कर मोजे डाल लें। सुबह उठते ही पैर सॉफ्ट हो जाएंगे। 

2. मुलायम होंठ
रात को सोने से पहले टूथ ब्रश के साथ होठों को डैड स्किन को हल्के से हटाएं। इसके बाद होठों पर 1 बूंद बादाम के तेल से मसाज करें और सो जाएं। सुबह उठते ही होठ मुलायम हो जाएंगे। आप चाहें को तेल की जगह शहद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

3. दोमुंहे बाल
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए रात को सोनेे से पहले एलोवीरा जैल को बालों पर लगाएं। इसे बालों के किनारों तक लगाएं। सुबह उठने के बाद बाल धो लेें। इससे दोमुंहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा। बेगतर परिणाम के लिए हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4. मजबूत नाखून
नाखून को मजबूत करने के लिए 2-3 बूंद नारियल का तेल और शीया बटर डाल कर मसाज करें। इसे रात भर इसी तरह लगा रहने दें। 

5. डार्क आइब्रो 
आंखोें की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए डार्क आइब्रो और घनी पलकें होना जरूरी है। 
इसके लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल बेहतर है। रात को आइब्रो पर आरंडी का तेल लगाएं। इससे धीरे-धीरे भौंहे पहले से ज्यादा घनी हो जाएगी। 

6. सूजी आंखें और डार्क सर्कल
सूजी आंखों और डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए बादाम के तेल बैस्ट है। इसके लिए अंगुलियों के टिप्स पर तेल लगाकर आंखों के आसापास हल्के हाथ से मसाज करें। इससे डार्क सर्कल भी गायब हो जाएंगे और आंखों की सूजन भी दूर हो जाएगी। इसका इस्तेमाल रात को ही करें। 

7. सॉफ्ट हाथ
हाथों को कोमल बनाने के लिए होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके लिए ऑलिव ऑयल,थोडा-सा शिया बटर और ब्राउन शूगर को मिक्स करके इससे स्क्रब करें। सुबह आप खुद महसूस करेंगे कि आपके हाथ मुलायम हो जाएंगे। 

8. मुंहासे गायब
मुंहासे होने पर टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें। इसके लिए कॉटन पर 1-2 बूंद टी ट्री ऑयल की लगाकर मुंहासे पर लगाएं। सुबह मुंहासे ठीक हो जाएंगे। इसके अलावा पानी,जूस,लस्सी का सेवन करें। 


 

Related News