करीना कपूर और करिश्मा कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत बहने हैं। अक्सर दोनों को साथ में टाइम स्पैंड करते देखा गया है। वे साथ में बहुत खुश नजर आती हैं। करीना करिश्मा को अपनी मां की तरह ही मानती हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है।
दरअसल, रोमेडी नाउ ने हैशटैग माईअदर मदर नामक एक अभियान शुरू किया है, जिसमें दर्शकों को अपनी कहानियां और जीवन के खास शख्स के बारे में विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
इस अभियान में करीना कपूर ने भी अपने सबसे करीबी इंसान के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा है 'बहन करिश्मा के बेहद करीब होने के मामले में मैं बहुत खुशकिस्मत हूं, जो हमेशा मेरे साथ हैं। वह ऐसी शख्स हैं, जिन्हें मैं अपनी दूसरी मां मानती हूं, जिनके साथ मैं सारी बातें शेयर कर सकती हूं।'
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NA