दूसरे शहरों में घूमने जाने वाले लोग होटलों में ही रहना पसंद करते हैं। दुनियाभर के बहुत से होटल अपनी खूबसूरत बनावट के साथ-साथ टेस्टी खाने के लिए भी मशहूर हैं। ट्रैवलिंग के दौरान आप भी ऐसे कई होटल्स में रूकें होंगे जहां जाने के लिए आपको मेहनत न करनी पड़ी हो। मगर आज हम एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पहुंचने के लिए कई सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। तो चलिए जानते है इस होटल के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें।
चीन के हुआंगशान माउंटेन पर बने जेड स्क्रीन होटल तक जाने के लिए आपको करीब 60000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। पहाड़ पर बने 60000 सीढ़ियों वाले इस होटल को दुनिया का सबसे खूबसूरत और आश्चर्यजनक होटलों में से एक माना जाता है। येलो पहाड़ों पर बने इस होटल तक जाने के लिए आपको पहाड़ी रास्तों पर से होकर गुजरना पड़ता है, जोकि किसी ट्रैकिंग से कम नहीं है।
कपल्स के लिए यह होटल बहुत खास है। माना जाता है कि यहां बनी रेलिंग पर ताला से उनका वैवाहिक जीवन सुखा रहता है। इसलिए कपल्स यहां अपने पार्टनर के साथ आकर रेलिंग पर ताला लगाते हैं और उसकी चाबी को पहाड़ों में फेंक देते हैं। यह होटल इतना खूबसूरत है की इसे देखने के लिए टूरिस्ट देश विदेश से आते रहते हैं
मन्नत मांगने ही नहीं बल्कि इस होटल की खूबसूरती देखने के लिए भी टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। इस होटल की पीक से आप पूरे शहर का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। रात के समय तो यहां का नजारा और भी खूबसूरती हो जाता है। यहां पर टूरिस्ट के लिए हर तरह की सुविधाएं मौजूद है। एडवेंचर पसंद लोगों के लिए यहां पर ट्रैकिंग की सुविधा भी है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत वादियों में धूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP