25 APRTHURSDAY2024 5:40:59 PM
Nari

सिर्फ हेयर कलर ही नहीं, Ombre Lipstick भी करें ट्राई

  • Updated: 29 Apr, 2017 02:05 PM
सिर्फ हेयर कलर ही नहीं, Ombre Lipstick भी करें ट्राई

पंजाब केसरी (फैशन): जमाना दिनों-दिन मॉडर्न होता जा रहा है, वहीं लोगों की पसंद और नापसंद भी बदलती जा रही है। पहले समय में लड़कियां सिंपल मेकअप करके किसी भी पार्टी या फंक्शन पर निकल जाती थी लेकिन आज के समय में किसी फंक्शन का नाम सुनते ही लड़कियां 2 दिन पहले ही मेकअप से जुड़ी कई तैयारियां करने लगती है। आउटफिट की तरह मेकअप ट्रैंड भी बदलता रहता है।लड़कियां तो नए फैशन ट्रैंड को ही फॉलों करना पसंद करती है। अगर आप भी ट्रैंड को अपडेट करती रहती है तो मेकअप के मामले क्यों पीछे हट रही है। आजकल ओंब्रे (ombre) कलर का काफी ट्रैंड चल रहा है। ओंब्रे ट्रैंड आउटफिट्स, हेयर कलर और नेल आर्ट, यहां तक की लिप्स शेड्स में भी पसंद किया जा रहा है। 

PunjabKesari

आज हम बात कर रहे है ओंब्रे (ombre) लिपस्टिक शेड्स कीं। ओंब्रे (ombre) लिपस्टिक शेड्स में दो तरह के रंगों का मिक्चर किया जाता है। इसमें लिप्स के ऊपरी हिस्से को कोई भी शेड्स दिया जाता है और लिप्स के बीच वाले हिस्से को गोल्डन शेड या कोई और शेड दिया जाता है। आजकल यह शेड काफी ट्रैंड में चल रहा है। बॉलीवुड डीवाज भी ओंब्रे लिप्स शेड्स से अपने होठों को सैक्सी लुक दे रही है। तो क्यों न आप भी इस बार ओंब्रे लिप्स ट्राई करें और अपने लुक में नया ट्विस्ट लाएं। आज हम आपको अगर-अलग तरह के ओंब्रे लिप्स की तस्वीरें दिखाएंगे, जिनसे आप आईडियाज लेकर ले सकती है और ट्राई कर सकती है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News