24 APRWEDNESDAY2024 12:06:34 PM
Nari

ईंटों से नहीं, रेशम के धागों से बना यह घर!

  • Updated: 11 Feb, 2017 02:59 PM
ईंटों से नहीं, रेशम के धागों से बना यह घर!

ट्रैवलिंग : आपने अपनी लाइफ में कई आलिशान महल और विला देखें होंगे लेकिन दुनिया में ऐसे भी घर है, जिनको अजीब स्टाइल से बनाया होता है। इसी अनोखी बनावट के कारण वह घर दुनियाभर में मशहूर हो जाते है लेकिन आज हम जिस घर की बात करने जा रहे वो पिंक हाऊस है। यह घर बेहतरीन आर्ट के लिए काफी फेमेस है। साथ ही आम दिखने वाले घरों से बिल्कुल हटके है। 
 
इस घर को ईंट-पत्थरों से नहीं बल्कि रेश्म और धागों से बनाया गया है। इसको बनाने वाले न्यू यॉर्क के कलाकार ओलेक है। यह आर्टिस्ट अगाटा ओलेक क्रोशेड ओलेक के नाम से भी मशहूर है। ओलेक ने इस घर को महिलाओं की मदद से गुलाबी क्रोशिया से ढ़का है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। 


 
ओलेक ने इस प्रॉजेक्ट के लिए सीरिया और यूक्रेन की महिलाओं को एकजुट किया और करीब डेढ़ लाख मीटर धागे की मदद से स्वीडन और फिनलैंड के 2 घरों की रंगत बिल्कुल बदल दी है। यह घर तकरीबन 100 साल पुराने है।

 
इन घरों के ऊपर रेश्म और धागे से बुना हुआ एक एक शॉल चढ़ाया हुआ है। इस घर को देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आ रहे हैं। आज यह टूरिस्टों की पहली पसंद बना हुआ है। 
 

Related News