19 APRFRIDAY2024 9:52:09 AM
Nari

ओट्स की कुकीज

  • Updated: 10 Feb, 2017 06:36 PM
ओट्स की कुकीज

ज़ायका: कुकीज खाना तो हर कोई पंसद करता है क्योंकि इसका स्वाद बड़ा कुरकुरा और लाजवाब होता है। इसलिए आज हम आपके लिए ओट्स से बनी कुकीज लेकर आए हैं। यह खाने में स्वादिष्ट भी है और हेल्थी भी। जानिए रैसिपी 

 

सामग्री 

100 ग्राम ओट्स
100 ग्राम गेंहू का आटा
50 ग्राम गुड़ (पाऊडर)
1/2 नमक स्वादनुसार
50 ग्राम मक्खन
1 अंडा
1/4 कप दूध

विधि

1. सबसे पहले एक कटोरे में आटे और नमक को मिला लें। उसके बाद इसमें ओट्स और गुड़ मिला लें।
2. इसके बाद इसमें मक्खन डालकर मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ लें।
3. गूंथने के बाद इसमें अंडा डालें। फिर दूध मिलाकर अच्छे से दोबारा गूंथ लें।
4. अब इनकी गोल गोल लोई बनाएं और हथेली की मदद से चपटा करें।
5. कुकी कटर की मदद से अलग अलग आकार में काट लें।
6. ओवन को 180 डिग्री पर गर्म करें। इसे 10-15 मिनट तक बेक करें।
7. जब कुकीज कुरकुरी और सुनहरी हो जाए तब इसे ओवन से निकाल लें।
8. आपकी ओट्स कुकीज तैयार है। 

Related News