24 APRWEDNESDAY2024 8:02:28 PM
Nari

इस नैचुरल तरीके से करें बाल कलर!

  • Updated: 17 Feb, 2017 05:59 PM
इस नैचुरल तरीके से करें बाल कलर!

ब्यूटी: लाइफस्टाइल बदलने के साथ-साथ फैशन रूल्स में भी काफी बदलाव आया है। पहले समय में लड़कियां काले और लंबे बाल पसंद करती थी लेकिन आज के समय में लड़कियां नए-नए हेयर कट के साथ-साथ बालों को कलर भी करवा रही है। आजकल यह ट्रैंड काफी जोरो-शोरो पर है। कोई बालों की एक लेयर को रंग दे रही है तो कोई ओंब्रे कलर करवा रही है। अगर आपको भी बाल कलर करवाने का शौक चड़ा है तो आज हम आपको पार्लर से कलर करवाने के बजाएं, घर पर ही बालों को नैचुरल तरीके से कलर करने का तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी मन-मर्जी से बालों को कलर कर सकती है। 


जरूरी सामग्री 

- न्यूट्रेला (Nutella)
- कंडेंस्ड मिल्क (Condensed milk)
- एल्यूमिनियम फॉयल


लगाने का तरीका 

सबसे पहले अपने बालों में न्यूट्रेला लगाएं। इसके बाद कंडेंस्ड मिल्क को बालों पर इस्तेमाल करें। इन दोनों चीजों को लगाने के बाद बालों को एल्यूमिनियम फॉयल से अच्छे से कवर कर लें। थोड़ी देर ऐसे ही रखने के बाद बालों को धो लें। इसके बाद बालों को ब्लॉन्ड लुक, ब्रूनेट या कैरेमल कलर हो जाएगा। यह कलर आपके बालों पर कब तक रहेगा, यह बालों पर निर्भर करता है। इस कलर को लगाने से पहले एक बार किसी अच्छे से चिकित्सक की सलाह जरूर लें। 
 

Related News