19 APRFRIDAY2024 11:44:28 PM
Nari

प्लास्टिक नही, कांच की बोतल हैं बच्चे के लिए बेस्ट

  • Updated: 20 Nov, 2017 04:21 PM
प्लास्टिक नही, कांच की बोतल हैं बच्चे के लिए बेस्ट

बड़ों की बजाए बच्चों की स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि व्यस्क के मुकाबले छोटे बच्चों का इम्यून सिस्टम स्ट्रांग नहीं होता जिससे वह जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। उनके खाने-पीने की चीजों से लेकर कपड़े, बैडशीट और खिलौने साफ -सुथरे होने बहुत जरूरी है। खासकर नवजात से लेकर 3 साल के बच्चे की क्योंकि उन्हें हर चीज अपने मुंह में डालने की आदत होती है। उसी तरह दूध की बोतल की सफाई रखना बहुत जरूरी है क्योंकि बोतल के द्वारा इंफैक्शन बहुत जल्दी होता है।

पहले लोग बच्चों को स्टील या कांच की बोतल से दूध पिलाते थे लेकिन अब बाजार में प्लास्टिक बोतल का विकल्प भी मौजूद हैं और इसकी मॉडर्न वैरायिटीज में बने अट्रैक्टिव प्रिंट्स मांओं को खूब इंप्रैस करते हैं साथ ही इसके टूटने का डर नहीं होता। लेकिन आपको बता दें कि प्लास्टिक की बोतल में आपके बच्चे के लिए सही नहीं है क्योंकि इस पर रासायनिक द्रव्य की कोटिंग होती हैं और जब हम इसमें गर्म दूध डालते हैं तो यहीं रसायन दूध में मिलकर बच्चे के शरीर में पहुंच जाते हैं। वहीं, प्लास्टिक की बोतल पर बैक्टीरिया धोने पर भी जल्दी साफ नहीं होते। 

1. प्लास्टिक बोतल के नुकसान
प्लास्टिक की बोतल बनाने में कई तरह के रसायन पदार्थों का इस्तेमाल होता है जो बच्चे को लिए हानिकारक हो सकता है। 

प्लास्टिक में हैं बिस्फेनॉल(बीपीए) रसायन 
प्लास्टिक की बोतल में बिस्फेनॉल नमक रसायन पाया जाता है जो गर्म दूध डालते ही उसमें मिक्स हो जाता है। यह रसायन बच्चे के दिमाग को कमजोर करता है। इससे उसके मानसिक विकास पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा इससे प्रजनन प्रणाली को भी नुकसान पहुंचता है।

साफ करना है मुश्किल 
प्लास्टिक की बोतल को साफ करना बहुत मुश्किल है। धोने पर यह साफ जरूर लगती है लेकिन प्लास्टिक की वजह से इसके अंदर सूक्ष्म कीटाणु पनपने लगते हैं, जो धोने पर भी जल्दी दूर नहीं होते। यहीं कीटाणु दूध के जरिए पेट में चले जाते हैं और इंफैक्शन का कारण बनते हैं। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर 
इस बोतल में दूध पीने का सबसे बुरा असर बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। इससे दूध में मौजूद पौषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। प्लास्टिक के रसायन प्रजनन क्षमता पर भी बुरा असर डालते हैं। 


2. कांच की बोतलों के फायदे
कांच की बोतल प्लास्टिक की बोतल से महंगी जरूर होती है लेकिन इसमें किसी तरह का रसायन मिक्स नहीं होता ना ही गर्म दूध डालने से किसी तरह का अवशोषण। इसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है और लंबे समय तक दूध रखा भी जा सकता है। बस इन्हें संभाल की काफी जरूरत होती है क्योंकि गिरने पर यह टूट जाती है। 

साफ करना आसान
कांच की बोतल को आसानी से साफ किया जा सकता है। गर्म पानी से धोने पर इसके कीटाणु मर जाते हैं। 

बरकरार रहता स्वाद 
प्लास्टिक के मुकाबले कांच की बोतल में दूध ज्यादा देर तक ताजा और स्वाद युक्त रहता है। 

वातावरण के लिए सुरक्षित
कांच से बनी चीजों को 80 प्रतिशत तक रिसाइकिल किया जा सकता है जबकि प्लास्टिक सेहत और वातावरण दोनों के लिए नुकसानदायक है।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News