20 APRSATURDAY2024 6:11:29 AM
Nari

बाहर नहीं, अंदर की तरफ बहता है यह रहस्यमयी वाटर फॉल

  • Updated: 28 Apr, 2018 02:37 PM
बाहर नहीं, अंदर की तरफ बहता है यह रहस्यमयी वाटर फॉल

दुनिया में कई जगहें ऐसी है, जोकि हमे प्रकृति की असली खूबसूरती का अहसास करवाती है, जिनमें से एक है पुर्तगाल का वाटर होल। इस अद्भुत वाटर होल को देखने के लिए टूरिस्ट लाखों की संख्या में आते हैं। इस अद्भुत वाटर होल की खासियत यह है कि अंदर की तरह बहता है। अभी तक विज्ञान भी इस अंडर वाटर फॉल की रहस्य को जान नहीं पाया है। आइए जानते हैं इस वाटर होल के बारे में कुछ और खास बातें।

 
Water hole in Portugal

Water hole in Portugal looks like a gateway to a fantasy world.

Posted by Be There on Saturday, April 21, 2018

पुर्तगाल के इस कोवाओ डॉन कॉन्चोस (Covao do Conchos) के इस होल को अंडरवाटर फॉल भी कहा जाता है। पुर्तगाल का यह ड्रेन होल Guarda शहर के Estrela Natural Park में स्थित है। इस नेचुरल वाटर होल में आप पानी को अंदर की तरफ बहते हुए देख सकते हैं।

PunjabKesari

पुर्तगाल की झील के बीच में बना यह नेचुरल ड्रेन होल 1500 मीटर गहरा है। लोग इसे देखने ही नहीं बल्कि इसके आस-पास तैराकी करने का भी मजा लेते हैं। सर्दियों के मौसम में इसके आस-पास का इलाका और भी खूबसूरत लगता है। बर्फ से ढकी इस जगह को देखने के लिए तो पर्यटकों का मेला लग जाता है। इस अंडरवाटर फॉल की खूबसूरती पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है।

PunjabKesari
PunjabKesari

इस फॉल के बाहर ही नही बल्कि अंदर भी छोटे-छोटे पेड़ पौधे लगे हुए है, जो इसकी खूूबसूरती को ओर भी बढ़ा देते हैं। स्प्रिंग सीजन में इसके आस-पास रंग-बिरंगे फूल भी खिलते है। अगर आप भी पुर्तगाल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस होल को देखना न भूलें।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News