20 APRSATURDAY2024 6:03:20 AM
Nari

आम ही नहीं, इसकी पत्तियां भी हैं सेहत के लिए गुणकारी

  • Updated: 04 Jul, 2017 05:45 PM
आम ही नहीं, इसकी पत्तियां भी हैं सेहत के लिए गुणकारी

पंजाब केसरी (सेहत) : आम खाना सभी को पसंद होता है। गर्मी के मौसम में मिलने वाले आम को फलों का राजा कहा जाता है। स्वाद के साथ-साथ आम सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है लेकिन सिर्फ आम ही नहीं इसकी पत्तियां भी शरीर को कई बीमारियों से दूर रखती है।  इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडैंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानिए इसके फायदों के बारे में

इस्तेमाल करने का तरीका
आम की पत्तियों को कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्के रंग और छोटे आकार की पत्तियों को तोड़ कर अच्छे से धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर चबाएं। इसके अलावा आम के कुछ पत्तोें को रात भर के लिए हल्के गुनगुने पानी में डालकर भिगो दें और अगली सुबह इसका सेवन करें। आम की पत्तियों को धूप में सूखाकर इसका पाउडर बना लें और पानी के साथ 1 चम्मच इसका सेवन करने से फायदा होता है।

आम की पत्तियों के फायदे
1. डायबिटीज
PunjabKesari
आम के पत्तों का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है जो डायबिटीज के रोगी का फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद टैनिन शरीर में इंसुलिन उत्पादन और ग्लूकोज को बढ़ने से रोकता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

2. गुर्दे की पत्थरी
जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है उन्हें हर रोज आम की पत्तियों से बने पाउडर का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे पत्थरी घुल कर यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाती है और इससे किडनी भी स्वस्थ रहती है।

3. कोलेस्ट्रोल 
शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने से हार्ट प्रॉब्लम हो सकती है। इससे खून गाढ़ा हो जाता है जिससे दिल की कोशिकाओं तक सही तरीके से नहीं पहुंचता। ऐसे में कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए आम की पत्तियों का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर, पेक्टिन और विटामिन सी कोलेस्ट्रोल को कम करके दिल की धमनियों को मजबूत रखता है।

4. अस्थमा
PunjabKesari
अस्थमा की समस्या होने पर आम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर उसमें शहद मिलाकर पीन से फायदा होता है। इससे अस्थमा की बीमारी कंट्रोल में रहती है और सांस लेने में मुश्किल नहीं आती।

5. पेट की समस्या
गलत खान-पान की वजह से पेट में कई तरह की समस्याएं लगी ही रहती हैं। ऐसे में थोड़ी-सी आम की पत्तियों को पानी में डालकर रात भर के लिए पड़ा रहने दें और सुबह इस पानी को छान कर पी लें। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से पेट स्वस्थ रहता है।

                                                     

Related News