19 APRFRIDAY2024 8:24:16 AM
Nari

चेहरे पर बर्फ लगाने के 6 फायदे

  • Updated: 04 Mar, 2017 01:10 PM
चेहरे पर बर्फ लगाने के 6 फायदे

ब्यूटी :  गर्मियों के मौसम में बर्फ का पानी पीना और इसे खाना काफी लोगों को पसंद होता है। इसके अलावा चेहरे पर बर्फ लगाने से बहुत फायदा मिलता है। इससे चेहरा फ्रैश बना रहता है और दाग धब्बे भी दूर होते है। बर्फ को सीधा चेहरे पर लगाने से स्किन लाल हो जाती है। इसलिए इसको मुलायम कपड़े में लपेटकर चेहरे पर लगाना चाहिए। गर्दन और चेहरे  पर  इसको रोजाना लगाने से काफी फायदा मिलता है।

1. ग्लोइंग स्किन 
चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड-सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे चेहरे में निखार आता है। दिन में दो-तीन बार इसे लगाने से चेहरा हर समय तरोताजा लगता है। इससे झुर्रियां और बढ़ती उम्र के निशान कम होते हैं। इसको और बढ़िया तरीके से इस्तेमाल करने के लिए फ्रूट जूस को आईस क्यूब ट्रे में डालकर जमा लें और फिर इसको चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर ज्यादा चमक आएगी। 

2. थ्रेडिंग
कुछ महिलाओं को आई-ब्रो बनवाते समय काफी दर्द महसूस होता है। उन्हें थ्रेडिंग से पहले आई-ब्रो के ऊपर औऱ आस-पास बर्फ मल लेनी चाहिए। इससे दर्द काफी कम होगी। इसके अलावा थ्रेडिंग और वैक्सिंग के बाद कई महिलाओं की स्किन लाल हो जाती है। बर्फ लगाने से इससे काफी फायदा होता है।

3. मेकअप
किसी शादी या फंक्शन में जाना हो तो महिलाओं का मेकअप ज्यादा देर टिक नहीं पाता। इसके लिए उन्हें मेकअप से पहले चेहरे पर अच्छी तरह बर्फ लगा लेनी चाहिए और तौलिए से चेहरे को साफ करने के बाद ही मेकअप करना चाहिए। इससे अधिक समय तक चेहरा वैसा ही रहेगा।

4. टैनिंग
धूप में बाहर आने-जाने से चेहरा और गर्दन काला हो जाता है जिसे टैनिंग कहते हैं। इसको दूर करने के लिए दिन में एक बार बर्फ को चेहरे पर जरूर लगाना चाहिए। इससे स्किन सॉफ्ट हो जाती है और सनबर्न से भी फायदा होता है।

5. डार्क सर्कल 
अधिक तनाव के कारण कई महिलाओं की आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। जिनको दूर करने के लिए वे बहुत-सी क्रीमों और लोशन का इस्तेमाल करती है। बर्फ के इस्तेमाल से भी डार्क-सर्कल को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा खीरे के रस और गुलाब जल को आइस ट्रे में जमाकर आंखों के नीचे लगाने से यह समस्या काफी जल्दी ठीक होेती है।

6. मुंहासे दूर करने के लिए
बहुत-सी लड़कियां चेहरे पर मुहांसों की वजह से परेशान रहती हैं। इसके लिए वे काफी तरह के प्रोडक्टस का इस्तेमाल करती है। इसकी जगह नीम और पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को आइस ट्रे में जमा लें। इसे चेहरे पर लगाने से मुहांसे ठीक हो जाते हैं और चेहरा भी साफ हो जाता है। अकेली बर्फ लगाने से भी मुहांसों से काफी राहत मिलती है।

Related News