19 APRFRIDAY2024 10:23:01 AM
Nari

लिपस्टिक की जगह लगाएं 4 चीजें, मिलेगा परफेक्ट Natural Look

  • Updated: 03 Mar, 2018 04:19 PM
लिपस्टिक की जगह लगाएं 4 चीजें, मिलेगा परफेक्ट Natural Look

आजकल मेकअप लड़कियों के लाइफस्टाइल का जरूरी हिस्सा बन गया है। मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा होता है लिपस्टिक। क्योंकि सिर्फ लिपस्टिक लगाने से ही आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आ जाता है लेकिन कुछ लड़कियों को सिपंल और लाइट कलर के लिपस्टिक कलर पसंद होते है, जोकि उन्हें नेचुरल लुक दें। ऐसे में खुद को नेचुरल लुक देने के लिए आप लिपस्टिक की बजाए कुछ और भी ट्राई कर सकती है, जिससे आपको परफेक्क नेचुरल लुक मिलें। आइए जानते है कि लिपस्टिक की जगहें किन चीजों का इस्तेमाल करके आप खुद को नेचुरल लुक दे सकती है। यह चीजें आपको नेचुरल लुक देने के साथ-साथ लिप्स को लंबे समय तक मॉइश्चराइज रखती है।
 

1. लिप क्रेयॉन
अगर आप अपने लिप्स को स्मूद बनाना चाहती है तो लिपस्टिक की बजाए लिप क्रेयॉन का इस्तेमाल करें। मैट और ग्लॉस दोनों तरह की लिप क्रेयॉन से आप अपने होंठों को नेचुरल दिखा सकती है।

PunjabKesari

2. लिप बाम
होंठो की मना बरकरार रखने के लिए आप लिप बॉम भी लगा सकते है। इससे नेचुरल लुक भी मिलेगा और साथ ही इससे आप पूरा दिन फ्रेश भी लगेंगे। यह मॉइश्चराइजर की तरह काम करके लिप्स पर नमी बनाए रखता है।

PunjabKesari

3. लिप लाइनर
लिप्स को हाइलाइट करने और नेचुरल दिखाने के लिए आप लिप लाइनर को लिपस्टिक की तरह इस्तेमाल कर सकती है। आप किसी भी लाइट कलर से इसे लिपस्टिक की तरह लगाकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

PunjabKesari

4. लिप स्टेन
अक्सर पार्टी में आपकी लिपस्टिक लंबे समय नहीं टिक पाती, जिससे आपकी लुक खराब हो जाती है। ऐसे में आप लिप स्टेन का इस्तेमाल करें। यह न तो फैलता है और न ही चिपचिपा होता है। इसके अलावा यह लंबे समय तक आपके होंठों पर बना रहता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News