20 APRSATURDAY2024 12:52:28 PM
Nari

2017: ब्लैक-ब्राऊन को करें आऊट, ट्राई करें कलरफुल आईलाइनर

  • Updated: 01 Mar, 2017 02:10 PM
2017: ब्लैक-ब्राऊन को करें आऊट, ट्राई करें कलरफुल आईलाइनर

फैशनः  खूबसूरत दिखने के लिए हर लड़की मेकअप का सहारा लेती हैं,जिसमें आइलाइनर सबसे अहम रोल निभाता है। इससे ब्यूटी के साथ पर्सनैलिटी पर भी ऊभर का सामने आती है। जैसे समय के साथ-साथ कपड़ों का फैशन बदलता रहता है वैसे ही मेकअप करना की तरीका भी लगातार अपडेट होता रहता है। पहले लडकियां सिर्फ ब्लैक कलर का आइलाइनर ही लगाती थी। बाद में इसे अलग-अलग स्टाइल से लगाने का ट्रैड आ गया लेकिन 2017 में ब्लैक के साथ कई और तरह के शेड्स के आइलाइनर लगाने का नया फैशन आ गया है। अब लड़कियां अपने आउटफिट्स के साथ मैच करते रंगों के आइलाइनर लगा रही हैं। एक से ज्यादा रंगों के इस्तेमाल से आइलाइनर लगा कर आप भी खुद को फैशन के हिसाब से अपडेट रख सकती हैं। कलर्ड आइलाइनर लगाने से आपकी खूबसूरती और भी निखर कर सामने आएगी।
 

1. पिंक आइलाइनर 
लड़कियों को पिंक कलर बहुत पसंद होता है। आप इस कलर को आंखों पर भी ट्राई कर सकते हैं। यह कलर आपको स्टाइलिश और ट्रैंडी लुक देगा। 

2. व्हाइट आइलाइनर 
मौसम बदल गया है और अब गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। इस मौसम में आप भी मेकअप के लिए लाइट कलर इस्तेमाल करने की सोच रही हैं तो व्हाइट आइलाइनर वैस्ट है। यह आपकी आंखों का क्लासी लुक देगा। आप इसके साथ और भी रंग का आंखोें पर अप्लाई कर सकती हैं। 

3. ग्रीन आइलाइनर 
ग्रीन कलर का ट्रैड आजकल खूब चल रहा है। आप कपड़ों के साथ इस रंग को आंखों पर भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आंखें और भी खूबसूरत दिखाई देंगी। इसे आप पार्टी और फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं। 

4. सिल्वर आइलाइनर 
पार्टी में जा रही हैं और ज्यादा मेकअप नहीं करना चाहती तो इसके लिए सिल्वर आइलाइन बैस्ट ऑप्शन है। आपकी आंखें बहुत खूबसूरत लगेगी। 

5. गोल्डन आइलाइनर  
हैली आउटफिट्स के साथ ज्यादा मेकअप करने से भी आप मजाक का पात्र बन सकती हैं। हैवी ड्रैस के साथ गोल्डन कलर का आइलाइन लगा कर ट्रैंडी लुक पा सकती हैं। 

6. ब्लू आइलाइनर 
ऑफिस,पार्टी या कॉलेज गोइंग गर्ल के लिए ब्लू कलर का आइलाइन आपको ट्रैंडी लुक देगा। ब्लैक आइलाइन की बजाए ब्लू कलर बैस्ट ऑप्शन है। 


ध्यान में रखें
फैशन के चक्कर में यह बात न भूले कि आंखों का मेकअप आपको स्टाइलिश और फैशनेबल दिखाने के लिए है। जरूरत से ज्यादा या ओवर मेकअप से बचें। 

Related News