24 APRWEDNESDAY2024 4:33:09 PM
Nari

फ्रिज में कभी न रखें ये चीजें, हों जाएंगी खराब

  • Updated: 24 Aug, 2017 11:04 AM
फ्रिज में कभी न रखें ये चीजें, हों जाएंगी खराब

फ्रिज में क्या नहीं रखना चाहिए : फ्रिज लोगों की जिदंगी का मुख्य हिस्सा है। इसमें खाने-पीने की चीजें रखने से वे खराब नहीं होती और गर्मी के दिनों में ठंडा पानी भी पीने को मिलता है। अक्सर लोग सूखे मसालों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें अगर फ्रिज में रखा जाए तो वे खराब हो जाती हैं। आइए जानिए किन चीजों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।


1. तेल
कुछ महिलाएं रसोई में इस्तेमाल होने वाले वनस्पति तेल को फ्रिज में रख देती हैं लेकिन इससे यह गाढ़ा हो जाता है और जम जाता है। जब इन्हें इस्तेमाल करने के लिए बाहर निकाला जाता है तो इसे पिघलने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में तेल को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
PunjabKesari

2. कॉफी
कॉफी पाउडर को जमने से बचाने के लिए कुछ महिलाएं इसे फ्रिज में रख देती हैं लेकिन ऐसा करने से कॉफी की सुगंध चली जाती है और इसका स्वाद भी खराब हो जाता है।
PunjabKesari

3. प्याज
प्याज को भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे फ्रिज में से बदबू आने लगती है और ऐसा करने से प्याज खराब भी हो जाते हैं।
PunjabKesari

4. आलू
कच्चे आलू को फ्रिज में रखने से इनका स्वाद मीठा हो जाता है और आलू खराब भी हो जाते हैं। 

5. टमाटर
ज्यादातर महिलाएं टमाटर को फ्रिज में ही रखती हैं लेकिन ऐसा करने से इनमें बर्फ के कण जम जाते हैं और टमाटर पूरी तरह से पक भी नहीं पाते।

6. शहद
शहद को फ्रिज में रखने से उसमें चीनी के कण जम जाते हैं और शहद सख्त हो जाता है। ऐसे में उसे निकालना मुश्किल हो जाता है।

 

Related News