20 APRSATURDAY2024 8:33:14 AM
Nari

कभी न करें इन राशियों वाले लोग एक-दूसरे से शादी!

  • Updated: 28 Aug, 2017 02:45 PM
कभी न करें इन राशियों वाले लोग एक-दूसरे से शादी!

बदलती जीवनशैली में रिश्तों के मायने भी बदलते जा रहे है। अगर बात शादीशुदा रिश्तों की करें तो पति-पत्नि का रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं पाता। जैसे समय बीतता जाता है तो कपल्स के बीच की दूरियां भी बढ़ती जाती है। बहुत से लोग राशियों पर काफी विश्वास रखते है। यहां तक की शादी भी राशियों के हिसाब से करते है क्योंकि राशियों का असर रिश्ते पर भी काफी पड़ता है।  हम आपको कुछ ऐसे राशियों के बारे में बताएंगे, अगर लड़का-लड़की इन राशियों में शादी करते है तो इनके रिश्ते को खतरा हो सकता है। 

 

- मेष राशि
इस राशि के लोग जुनून, साहसी, स्वतंत्र और भावुक होते हैं। इस राशि के व्यक्ति की वृषभ राशि वाले के साथ बिल्कुल नहीं बनती है। इसलिए बेहतर होगा कि इस राशि के व्यक्ति से शादी न करें।  

- वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग अगर धनु राशि वाले व्यक्ति से दूर रहे तो बेहतर है। वृषभ राशि के लोग ईमानदार और वफादार होते है। वहीं धनु राशि के लोग कमिटमेंट से डरते है। 
 
- मिथुन राशि
इस राशि के लोग काफी वफादार होते हैं लेकिन रिश्तों से दूर भागते है। मिथुन राशि वाले लोगों की  मकर राशि के व्यक्ति से बिल्कुल नहीं बनती है। 

- कर्क राशि
कर्क राशि के लोग इमोशनल, केयरिंग स्वभाव के होते हैं। इन राशि के लोगों की कुभ रासइ के लोगों से बिल्कुल भी नहीं बनती। फिर प्यार का मामला हो या पैसे को लेकर। यह एक-दूसरे के साथ जल्द नहीं घूल मिल पाते। 
 
- सिंह राशि
सिंह राशि लोग व्यक्तित्व में काफी आकर्षक और आत्मविश्वासी होते हैं। इस राशि के लगो अगर वृश्चिक राशि से दूर रहे तो ही बेहतर है। वृश्चिक राशि के लोग काफी जिद्दी मिजाज के होते है जो किसी की नहीं चलने देते। 

- कन्या राशि
इस राशि के लोग सभी काम काफी क्रिएटिव तरीके से करते हैं। इनकी धुन राशि से कुछ खास नहीं जमती। यह इतने लापरवाह होते है जिससे कन्या राशि के लोगों को काफी ठेस पहुंचती है। 

- तुला राशि
तुला राशि के लोगों को कन्या राशि वाले लोगों की टाइट रुटीन लाइफस्टाइल बिल्कुल पसंद नहीं आता। इसलिए बेहतर है कि इन राशियोें के लोग एक-दूसरे शादी न ही करें। 

Related News