बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल में ही ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में डिजाइनर सोनाक्षी राज के लिए रैंप वॉक की। शो में नेहा ने सोनाक्षी राज की स्प्रिंग-समर कलैक्शन को पेश किया।
इस दौरान नेहा ने वाइन कलर का गाउन वियर किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। गाउन के साथ उन्होंने कोई भी एक्ससेरीज नहीं पहनी। न्यूड मेकअप और खुले बाल उसकी लुक को पूरा कर रहे थे। फुटवियर में उन्होंने हील्स पहनी थी। डिजाइनर सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैशन शो की तस्वीरें शेयर की।
डिजाइनर सोनाक्षी की कलैक्शन का नाम 'A Summer Spell' था। उनकी कलैक्शन में वेस्टर्न टच देखने को मिला।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP