24 APRWEDNESDAY2024 11:18:52 PM
Nari

अपनी शादी में नेहा ने इस डिजाइनर का पहना इतना महंगा लहंगा

  • Updated: 11 May, 2018 11:22 AM
अपनी शादी में नेहा ने इस डिजाइनर का पहना इतना महंगा लहंगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कल अपने बैस्टफ्रैंड अंगद बेदी के साथ शादी की। शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। शादी में फैमिली मेंबर्स के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। 

शादी में नेहा ने पिंक कलर का लहंगा वियर किया था, जोकि डिजाइनर अनामिका खन्ना की कलैक्शन से था। लहंगे में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही थी। लहंगे के साथ उन्होंने हैवी कुंदन नैकपीस, मांगटीका व एयररिंग वियर किए। वहीं,  अंगद व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखें।

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on


नेहा का यह लहंगा चंदेरी फैब्रिक से बना है जिसपर फ्लोरल एम्बॉयडी की गई है। इसी के साथ लहंगे पर गोटा पट्टी वर्क, जरदोज़ी और रेशम डोरी का काम किया गया है। खबरों के अनुसार, नेहा के इस लहंगे की कीमत करीब 2 लाख रुपए है।
PunjabKesari
आपको बता दें कि नेहा और अंगद लंबे समय से एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News