बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल में ही टीवी एक्टर अंगद बेदी के साथ सीक्रेट मैरिज की। नेहा और अंगद की शादी दिल्ली के गुरुद्वारे में हुईं।
शादी के बाद नेहा पति अंगद के साथ यूएस रवाना हो गई। नेहा ने हाल में ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें उन्होंने गाउन वियर किया हुआ है। उन्होंने डिजाइनर निखिल और शांतनु का शिमरी गाउन पहना, जिसमें वह स्टनिंग लग रही है। उनके गाउन की कमर पर ब्राउन कलर की बैल्ट लगी हुई थी। गाउन के साथ नेहा ने क्लच कैरी किया था।
लाइट मेकअप और खुले बाल नेहा की लुक को पूरा कर रहे थे। नेहा के फैंस ने उनकी इस लुक को काफी पसंद किया।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP