19 APRFRIDAY2024 11:41:32 PM
Nari

सुबह पार्टनर को इन Naughty तरीकों से जगाएं,रोमांस रहेगा बरकरार

  • Updated: 23 Mar, 2017 04:17 PM
सुबह पार्टनर को इन Naughty तरीकों से जगाएं,रोमांस रहेगा बरकरार

रिश्तेनातेः पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार,मस्ती,हंसी और मजाक चलता ही रहता है। इन बातों से रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है। पति के साथ समय बिताने में जो सुकून मिलता है,किसी और का साथ इस रिश्ते के सामने फीका सा लगता है। इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाने के लिए कुछ Naughty टिप्स का सहारा लें। जिससे सुबह-सुबह पति का मूड भी अच्छो हो जाएं और दिनों-दिन और भी प्यार गहरा होता जाए।
 

1. प्यार से सहलाएं
पति को सुबह उठाने के लिए प्यार से सहलाएं। स्माइल और थोड़ी-सी शरारत के साथ जगाएं। जिससे सारा दिन उनका और आपके सारा दिन खुशनुमा बना रहेगा।

2. उंगुलियों से करें छेडछाड
पति से पहले आप जाग जाएं और बोर हो रहीं हैं तो अपने हाथों की अंगुलियों से उनके कानों से छेडछाड करें। प्यार से गुदगुदाएं। 

3. ब्रेकफास्ट
सुबह-सुबह जल्दी उठ कर पति का फेवरेट ब्रेकफास्ट बनाएं। हो सके तो हार्ट शेप के कुछ सैडविच या केक बना सकती हैं। 

4. कान में फुसफुसाएं
पति के साथ सुबह मस्ती के कुछ हसीन पल बिताने के लिए शरारत का माहौल बनाएं। कान में फुसफुसाएं I love you जैसे शब्द कहें।

5. म्यूजिक लगाएं
पति के सामने अपने प्यार का इजहार करने के लिए और सुबह को हसीन बनाने के लिए उनकी पसंद का गाना लगाएं। 

6. मैसेज करें
पार्टनर के मूड को खुशनुमा बनाने के लिए उनको प्यार भरे मैसेज करें। आप चाहें तो फूलों के साथ भी सुबह का स्वागत कर सकती हैं।
 

Related News