18 APRTHURSDAY2024 11:56:23 AM
Nari

मुंबई के इस NGO को मिलेगा प्रिंस हैरी की शादी में खास तोहफा!

  • Updated: 12 Apr, 2018 12:43 PM
मुंबई के इस NGO को मिलेगा प्रिंस हैरी की शादी में खास तोहफा!

ब्रिटेन में आजकल शाही शादी की तैयारियां धूम-धाम से चल रही है। प्रिंस हैरी और उनकी मंगेतर मेघन मार्कल को शादी के जोड़े में देखने के लिए दुनिया भर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग तो प्रिंस की शादी में उनके लिए खास तरह के तौहफे देने की भी प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन प्रिंस हैरी और मेघन ने अपनी शादी में आने वाले मेहमानों से अपील की है कि वह उन्हें कीमती तोहफे देने की बजाए भारत में मुंबई के मैना महिला फाउंडेशन सहित और भी  सात परोपकारी संस्थाओं को दान दें। जो सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करती हैं। 
PunjabKesari

मुंबई की मैना महिला फाउंडेशन गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य, उन्हें रोजगार दिलाने,पीरियड्स प्रॉब्लम में साफ-सफाई,संरक्षण, पर्यावरण, बेघर औरतों की मदद आदि जैसे परोपकारी काम करती है। साल 2017 में इस एजीओ की संस्थापक सुहानी जलोटा से मेघन ने भारत यात्रा के समय मुलाकात की थी। उस दौरान भी गरीब महिलाओं की जिंदगी में आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की गई थी। इस एन जी ओ के कामों के कारण ही प्रिंस हैरी और मेघन मॉर्कल ने लोगों से अपील की है कि उन्हें तोहफा देने की बजाए ऐसे संगठनों को दान करें। 

 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News