19 APRFRIDAY2024 2:55:00 PM
Nari

छोटी-सी विक्स की डिब्बी करेगी हैल्थ और ब्यूटी की कई परेशानियां दूर

  • Updated: 07 Sep, 2017 04:46 PM
छोटी-सी विक्स की डिब्बी करेगी हैल्थ और ब्यूटी की कई परेशानियां दूर

नाक बंद,सर्दी-जुखाम होने पर अक्सर विक्स का इस्तेमाल किया जाता है। घर में ऐसी बहुत-सी चीजें होती हैं, जिनके सिर्फ एक इस्तेमाल के बारे में हमें पता होता है लेकिन सिरके की तरह विक्स वेपोरब को ब्यूटी,हैल्थ और इंटीरियर से जुड़ी समस्याओं के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें विक्स को इस्तेमाल करने के स्मार्ट तरीके।   


1. माइग्रेन दर्द 
सिर मे एक तरफ दर्द यानि माइग्रेन दर्द से राहत पाने के लिए विक्स से माथे की हल्के हाथों से मसाज करें। दर्द मिनटों में ठीक हो जाएगा। 

2. मसल्स पेन
सारा दिन लगातार काम करने से या फिर कई बार भारी चीजें उठाने से मसल्स में खींचाव आ जाता है। इससे आराम पाने के लिए दर्द वाली जगह पर विक्स लगाकर तौलिए लपेट लें। इससे दर्द कम हो जाएगा। 

3. नाखूनों की फंगस
शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण नाखूनों पर फंगस आनी शुरू हो जाती है। इस कालेपन की वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। इसके लिए विक्स सबसे अच्छा प्रॉडक्ट भी है। रोजाना दिन में 2 बार विक्स से नाखूनों का मसाज करें। लगातार 10-15 दिन इसके इस्तेमाल से फर्क दिखाई देने लगता है। 

4. फटी एडिया
लंहे समय से फटी एडियों से परेशान हैं तो अब एक बार इन पर विक्स भी लगा कर देखें। रोजाना रात को सोने से पहले एडियों पर विक्स लगातक जुराबें पहन लें। कुछ ही दिनों में पैर कोमल और मुलायम हो जाएंगे। 

5. डैड स्किन करें एक्सफोलिएट
डैड स्किन हटाने के लिए पानी में थोड़ी सी विक्स मिलाएं और स्किन पर लगाएं। प्यूमिक स्टोन से डैड स्किन उतारें। 

6. कीडे काटने से बचाए
थोड़ी सी विक्स को कपड़ों पर लगाने से मच्छर दूर भाग जाते हैं। इसके अलावा मच्छर काट ले तो पर थोडी सी विक्स लगा लें। खराश से जल्दी आराम मिलेगा। 

7. दरवाजों पर पड़ी खरोंच
घर के पालतू जानवर अक्सर शरारत में दरवाजों पर अपने पंजों से खरोंच लगा देते हैं। जिससे घर खराब से लगने लगता है। इसके लिए आप विक्स का बाखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरवाजों पर विक्स लगा दें। इसकी खूशबू के कारण आपके पालतू जानवर दरवाजों के पास भी नहीं आएगे। 

Related News