मुकेश अंबनी के बड़े बेटे आकाश अंबानी जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अाकाश की शादी हीरा कारोबारी और रोजी ब्लू के मालिक रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता से होने जा रही है। अभी तक इस बात की पुष्टी न तो अंबानी परिवार न की है और न ही मेहता परिवार ने।
आकाश और श्लोका दोनों धीरूभाई अंबानी स्कुल में पढ़े हैं। आज आकाश जीयो रिलायंस के सदस्य हैं। वहीं दूसरी ओर श्लोका ने फैमली बिजनेस ज्वाइन करने की बजाय चैरिटी के लिए संस्था खोली। श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह-संस्थापक हैं। अगर यह दोनों शादी के बंधन में बंधते हैं, तो एक फैमली बिजनेस को आगे बढ़ाएेगा और दूसरा लोगों की दुआए कमाएंगा। मीडिया में आ रही खबरो की माने तो ये दोनों अगले साल दिसंबर तक शादी कर सकते हैं। इसके अलावा 24 मार्च को इनकी सगाई हो सकती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP