20 APRSATURDAY2024 5:52:46 AM
Nari

बुलबुलों से बना है यह घर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

  • Updated: 28 Jan, 2017 12:35 PM
बुलबुलों से बना है यह घर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

ट्रैवलिंगः लाइफस्टाइल बदलने के साथ लोगों का रहन-सहन भी बदल गया है। आजकल हर कोई आलीशन घर में रहना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसका घर सुंदर और यूनिक हो। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके से अपने घर को बनाते हैं। आज हम आपको एक एेसे ही घर के बारे में बताने जा रहे है जो दिखने में सबसे अलग और खूबसूरत है। यह घर देखने में बुलबुले जैसा लगता है। 

सुंदर होने के साथ-साथ यह घर काफी महंगा भी है। मशहूर फैशन डिजाइनर पिअर करदीं (Pierre Cardin) ने 1958 में एक ड्रैस को मार्किट में  इंट्रोड्यूस किया था जिसे bubble ड्रैस कहा जाता था। उसके बाद उन्होंने एेसा ही घर भी बनवाया, जो देखने में बिल्कुल बुलबुले जैसा लगता है। मेडिटेरियन सागर के किनारे बना इस घर में एक गार्डन, एक स्विमिंग पूल और 500 सीट्स का एक ऑडिटोरियम भी है। इस घर का नाम Le Palais Bulles है। आप इस घर की कीमत जानकर हैरान हो जाएगे। इस घर की कीमत करीबन 456 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में 3420 करोड़ रुपए।

यह घर देखने में सबसे अलग है। इस यूनिक घर को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस घर में रहने के लिए हर सुविधा मौजूद है। इस घर को देखकर हर कोई चाहेगा उसका घर भी एेसा हो। इस घर के अंदर का नजारा देखने योग्य है। इस घर को देखकर दिल खुश हो जाता है। आज हम आपको इस घर की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है। आपको यह तस्वीरें बहुत ही सुंदर लगेगी। 

Related News