20 APRSATURDAY2024 2:04:11 PM
Nari

बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए करवाएं उन्हें ये योगासन

  • Updated: 31 Mar, 2018 04:29 PM
बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए करवाएं उन्हें ये योगासन

सभी मां-बाप को अपनी बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास की चिंता रहती है। कुछ बच्चों की हाइट नैचुरली बढ़ जाती है लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी जिनका शारीरिक विकास बीच में ही रूक जाता है। कम हाइट न केवल पर्सनैलिटी पर इफैक्ट डालती है बल्कि इसकी वजह से अक्सर बच्चों को कई बातों का सामना करना पड़ता है। बच्चों का शारीरिक विकास बीच में रूक जाने की वजह उन्हें आवश्यक पोषक तत्व न मिलना है, जो उनकी हाइट को बढ़ाने में मदद करते है।  अगर आप भी अपने बच्चों का शारीरिक विकास तेजी से करना चाहते है तो अभी से उसकी डाइट बढ़ा दे। इसके अलावा उसके लिए एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है, जो बच्चे की हाइट बढ़ाने में मदद करती है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताएंगे, जिनसे हाइट बढ़ाने में मदद मिलती है। 

 

1. ताड़ासन

PunjabKesari
ताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाए और अपने दोनों पैर को आपस में मिलाकर अपने दोनों हथेलियों को बगल में रखें। फिर दोनों पैरों का वजन बराबर करें और एडियों को ऊपर उठाएं और हेथलियों को उंगुलियों में मिलाकर सिर के ऊपर ले जाए। धीरे-धीरे सांस लेते हुए बाजूओं को ऊपर खींचे, ताकि इससे कंधे और चेस्ट पर खिंचाव आए। इस आसन को रोजाना 8-10 बार जरूर करें। 

 

2. हलासन 

PunjabKesari
सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। अपने पैरों और हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं। अब अपने दोनों को पैरों को माथे के नीचे की जमीन को छूने की कोशिश करें। फिर धीरे-धीरे पैरों को जमीन पर लगाएं और सीधे लेट जाएं। इससे बच्चों की हाइट तेजी से बढ़ेगी। 

 

3. त्रिकोणासन

PunjabKesari
दोनों पैरों को दो फुट की दूरी पर रखकर सीधे खड़े हो जाए। फिर दोनों हाथों को कंधों की समरेखा में सीधे फैलाएं। अपनी बाजूओं को जमीन के बिल्कुल समानान्तर रखें। फिर धीरे-धीरे राइट में झुके और टखनों को हाथ लगाएं। ऐसा ही लेफ्ट साइड करें। इस स्थिति में 2-3 मिनट रहें व धीरे-धीरे सांस लें। 

 

4. भुजंगासन

PunjabKesari
पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अब दोनों हाथ के सहारे कमर से ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। अब शरीर के बाकी हिस्से को बिना हिलाए चेहरे को बिल्कुल ऊपर की ओर उठाएं। इस स्थिति में कम से कम 5 मिनट तक रहे है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव आएगा और हाइट तेजी से बढ़ेगी। 

 

5. सूर्य नमस्कार

PunjabKesari


सूर्य नमस्कार बारह आसनों से होता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और हाइट तेजी से बढ़ती है। यह आसन काफी आसान भी है, जिसे बच्चे आसानी से कर लेते है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News