24 APRWEDNESDAY2024 11:54:18 AM
Nari

सबसे खतरनाक सड़कें, जहां जरा सी चूंक से जा सकती है जान!

  • Updated: 11 Feb, 2017 02:47 PM
सबसे खतरनाक सड़कें, जहां जरा सी चूंक से जा सकती है जान!

ट्रैवलिंगः कई लोगों को ड्राइविंग करना बहुत पसंद होता हैं लेकिन कई बार रास्ते इतने खतरनाक होते हैं कि ड्राइव करते समय जान जाने का डर लगा रहता है। दुनियाभर में एेसी कई खतरनाक सड़कें हैं जहां पर गाड़ी चलाने का मतलब मौत के मुंह में जाने के बराबर है। खतरनाक सड़कें होते हुए भी यहां गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है। आज हम आपको दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों के बारे में बताने जा रहे है जहां छोटी सी गलती से जान जा सकती है।

1. जोजीला, भारत
यह सड़क  काफी जोखिम भरी है। लद्दाख और कश्मीर इस 9 किलोमीटर लंबी सड़क मार्ग से जुड़ें है। इस सड़क पर काफी सावधानी से गाड़ी चलानी पड़ती हैं।

2. डेल्टर्न हाईवे, अलास्का 
दुनिया का सबसे बर्फीला राजमार्ग 666 किलोमीटर लंबा है। यह राजमार्ग 3 छोटे गांवों को मिलाता है। बर्फबारी के दिनों में यह पूरी तरह बर्फ से ढक जाता है। 

3. गुओलियांग टनल, चीन
यह सुंरग पहाड़ों को काटकर बनाई गई है। यहां की सरकार ने इस 1200 मीटर सुरंग को परिवहन की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों की मदद करने के लिए बनाया है।

4. केलॉन्ग-किश्तवार
केलॉन्ग-किश्तवार देखने में बहुत ही सुंदर है लेकिन यहां ड्राइव करना खतरे से खाली नहीं। यह खतरनाक सड़कों में से एक है।

5. काराकोरम हाईवे चीन-पाकिस्तान
यह हाइवे चीन और पाकिस्तान को आपस में जोड़ता है। पहाड़ों पर बना यह रास्ता बेहद खतरनाक है। यहां कई बार बाढ़ आने जैसे हालात भी हो जाते हैं। 

6. हालसेमा हाइवे, फिलीपींस
इस सड़क पर सफर करना बेहद ही खतरनाक है। गर्मी के मौसम में ही यह सड़क सुरक्षित होती है। यहां कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
 

Related News