20 APRSATURDAY2024 6:29:45 AM
Nari

खतरनाक एयरपोर्ट, जहां उड़ान भरते वक्त अटकी रहती हैं लोगों की जान!

  • Updated: 17 May, 2017 02:53 PM
खतरनाक एयरपोर्ट, जहां उड़ान भरते वक्त अटकी रहती हैं लोगों की जान!

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): पहले जमाने में लोग ट्रेन या बस द्वारा सफर करते थे लेकिन समय बदलने के साथ लोग हवाई सफर करना अधिक पसंद करते हैं। हवाई सफर के दौरान अापने कई एयरपोर्ट देखे होंगे लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर जहाज की लैंडिग और टेकऑफ बेहद खतरनाक है। इन एयरपोर्ट पर जरा सी चूंक से जान जा सकती है।

1. साबा एयरपोर्ट
PunjabKesari
नीदरलैंड से करीब 28 मील दूर बने इस एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट कहा जाता है। इसकी लंबाई 400 मीटर है, जहां जहाज लैंड करना चुनौती पूर्ण होता है।

2. आइस रनवे
PunjabKesari
अंटार्कटिका दुनिया का सबसे ठंडा महाद्बीप है। यहां पर पक्का रास्ता नहीं है। जहाज उतारते समय बर्फ की लंबी पट्टी ही दिखाई देती है। 

3. कंसाई एयरपोर्ट
PunjabKesari
जापान के ओसाका द्वीप के निकट बने इस एयरपोर्ट पर हवाई जहाज उतारते हुए छोटी सी चूक से विमान सीधा समुंद्र में गिर सकता है। 

4. कूर्चेवेल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, फ्रांस
PunjabKesari
इस एयरपोर्ट की लंबाई सिर्फ 535 मीटर ही है और रनवे की ढलान 18.5 प्रतिशत से भी अधिक है। यहां जहाज उतारना काफी मुश्किल होता है।

5. वेलिंगटन एयरपोर्ट, न्यूजीलैंड
यह एयरपोर्ट बेहद ही खतरनाक है। यहां पर उड़ान भरना रोमांच और खतरे से खाली नहीं है।  

Related News