24 APRWEDNESDAY2024 11:25:43 PM
Nari

ये है दुनिया के सबसे खूबसूरत वाटरफॉल्स

  • Updated: 07 Mar, 2017 11:30 AM
ये है दुनिया के सबसे खूबसूरत वाटरफॉल्स

ट्रैवलिंग: ऊंची-ऊंची पहाड़ियों में सबसे खूबसूरत दृश्य वॉटरफॉल होते है। दुनिया में वैसे तो बहुत से वॉटरफॉल्स है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते है। यह प्रकृतिक सुंदरता का एक हिस्सा ही कहलाते है। ये देखने में जितने खूबसूरत होते, वहीं कुछ खतरनाक भी होते है। आज हम आपको कुछ ऐसे खूबसूरत वॉटरफॉल्स के बारे में बताएंगे, जहां का पानी ऊंची पहाड़ी से गिरता काफी सुंदर लगता है और हर किसी को मोह लेता है।  
 


1. नियाग्रा फॉल्स 

यह अमेरिका का सबसे मशहूर वॉटरफॉल है। यह अमेरिकन फॉल्स, ब्राइडल वेल फॉल्स तथा होरशॉ फॉल्स के मिलने से बना है। यहां का खूबसूरत नजारा हर किसी को अपनी ओर खिंच लेता है। अगर आफ भी उमेरिका घूमने के प्लान बना रहे है तो इस फॉल्स को देखना बिल्कुल न भूले क्योंकि हर साल यहां 1.4 करोड़ टूरिस्ट आते है और खूब मस्ती करते है। 

2. इगुआजु फॉल्स 

इस फॉल्स की खोज 1541 में अलवर नुनेज कैबेजा ने की थी। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत फॉल्स में से एक कहलाता है। यह वॉटरफॉल ब्राजील और अर्जेंटीना के बॉर्डर में स्तित है। 

3. विक्टोरिया फॉल्स 

यह वॉटरफॉल जम्बिया और जिम्बावबे के पास बसी जांबेजी नदी पर स्थित है। यहां पर पानी धुंए की तरह गिरता दिखाई देता है। इसकी लंबाई 1.7 किलोमीटर और ऊंचाई 108 मीटर है। यह दुनिया के सबसे बड़े वॉटरफॉल की गिनती में आता है। 

4. एन्जेल फॉल्स

यह दुनिया का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है, जिसकी ऊंचाई 979 मीटर है। साथ ही यह वेनेजुएला के चुरुम नदी पर में स्थित है। यहां का नजारा देखने वाला होता है, जो हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है। 

5. जोग फॉल्स

यह वॉटरफॉल महाराष्ट्र तथा कर्नाटक की सीमा पर बसी शरावती नदी पर स्थित है। यह 4 छोटे-छोटे झरनों से मिलकर बना है, जिसकी ऊंचाई 250 मीटर है।यह फॉल्स जेरसप्पा नाम से भी काफी मशहूर है। 
 

Related News