24 APRWEDNESDAY2024 12:07:52 AM
Nari

दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिद, आप भी घूम आए एक बार!

  • Updated: 24 Mar, 2017 11:41 AM
दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिद, आप भी घूम आए एक बार!

ट्रैवलिंग: दुनिया में कई धर्म के लोग रहते हैं, सबने अपनी-अपनी आस्था के मुताबिक कई मंदिर, चर्च और गुरुदवारें बनवाएं। इनमें से कुछ धार्मिक स्थल इतने मशहूर है कि यहां ज्यादातर टूरिस्टों की भीड़ लगी रहती हैं। इसके अलावा दुनिया में कई ऐसी मस्जिदें भी हो जो अपनी खूबसूरत कलाकारी के लिए दुनिया भर में  प्रसिद्ध होती है। आज हम आपको एक ऐसी बेहत खूबसूरत मस्जिद के बारे में बताने जा रहे, जो काफी मशहूर भी है। 

 

यह मस्जिद कहीं ओर नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस मस्जिद का नाम शेख जायद मस्जिद है, इस मस्जिद का नाम यूएई के पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है, जिसके बारे में शायद ज्यादातर लोग जानते है। करीब 545 मिलियन डॉलर की लागत से बना ये मस्जिद विश्व के सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक है। 30 एकड़ में फैली इस मस्जिद में 40000 से ज्यादा लोग एक-साथ नमाज अदा कर सकते हैं। 

 
इस मस्जिद का मुख्य आकर्षण केन्द्र इसका मुख्य गुंबद है, जो लगभाग 85 मीटर लंबा है। इस मस्जिद को बनाने के लिए करीब  3000 कारीगरो ने अपना योगदान दिया। अगर आप एक बार इस मस्जिद को देखे तो देखते ही रह जाएं। इसको बनाने का ज्यादातर सामान भारत से ले जाया गया। मस्जिद में कई खूबसूरत चीजें, जो इनकी सुंदरता को ओर बढ़ा देती है। आइए देखते है मस्जिद की खूबसूरत तस्वीरें। 
 

Related News