25 APRTHURSDAY2024 7:22:48 PM
Nari

सुबह करेंगे ये गलतियां तो तेजी से बढ़ेगा मोटापा!

  • Updated: 18 Jan, 2017 08:00 PM
सुबह करेंगे ये गलतियां तो तेजी से बढ़ेगा मोटापा!

सेहत: आज के समय में लोगों के खान-पान की आदतों इतना बदलाव आ चुका ही कि वह घर के घर खाने के बजाएं बाहर मिलने वाले फास्ट फूड जैसे, टिकी, बर्गर, न्यूडल्स अन्य आदि चीजों को खाना पसंद करने लगे है। जिसका असर मोटापे के रूप में सामने आता है। मोटापा किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि हर किसी की परेशानी बना हुआ है। लोग इसको कम करने के लिए तरह-तरह के तरीके तो अपनाते है लेकिन अपने खान-पान की गलत आदतों को नहीं छोड़ते, जिससे मोटापा कम होने के बजाएं बढ़ता जाता है। आज अपने नाश्ते में कुछ सुधार करके भी इस परेशानी से काफी हद तक निजात पा सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो लगातार आपके मोटापे को बुलावा दे रही है। 


1. नाश्ते में देरी 

सुबह का नाश्ता देरी से करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म घट जाता है, जिससे फैट ठीक से बर्न नहीं हो पाती और बजन बढ़ने लगता है। 

2. प्रोटीन डाइट न लेना

सुबह के नाश्ते में दूध,दही अंडा और ड्राई फ्रूट्स न लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और वजन तेजी बढ़ने लगता है। 

3. एक्सरसाइज न करना 

रोजाना वॉक और एक्सरसाइज न करने से मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। इसीलिए बजन बढ़ने लगता है। 

4. पर्याप्त नींद न लेना 

रोजाना 8 घंटे की नींद न लेने भी हॉर्मोन लेवल बढ़ जाता है और मोटापा बढ़ने लगता है। 

5. पानी न पीना 

 सुबह खाली पेट 1 या 2 गिलास पानी न पीने से भी शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है और मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। 

Related News