25 APRTHURSDAY2024 3:45:33 AM
Nari

मूंग दाल चीला

  • Updated: 04 Dec, 2016 10:23 AM
मूंग दाल चीला

जायका: शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने को हर किसी का मन करता है। एेसे में आप चीला भी खा सकते है। यह खाने में स्वादिष्ट होता है और बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है। आज हम आपको इसे बनाने की विधि बताएंगे। 

सामग्री
- 2 कप मूंग दाल(छिलके वाली)
- अदरक
- 3 कलियां लहसुन
- 1/2 कप धनिया (बारीक कटा हुआ)
- 3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- तेल 
- नमक स्वादानुसार

विधि
1. मूंग दाल को 4-5 घंटो के लिए भिगो कर रख दें। बाद में इसे अच्छी तरह से धोंले।

2. अब दाल में अदरक,लहसुन, हरी मिर्च, नमक और हल्दी डालकर मिक्सर में पीस लें। पिसी हुई दाल में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं। 

3. इसमें थोड़ा सा पानी डालकर चीले का घोल तैयार कर लें। अब गर्म तवे पर थोड़ा सा  घोल डालकर फैलाएं। ऊपर से थोड़ा धनिया डाल दें।

4. चीले की निचली सतह ब्राउन होने पर पलट दें। इसी तरह बाकी के चीले तैयार करें। 

5. चीले को हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Related News