20 APRSATURDAY2024 10:41:18 AM
Nari

शुरू होने वाला है रमजान का महीना, जानिए इस माह से जुड़ी खास बातें

  • Updated: 17 May, 2018 10:41 AM
शुरू होने वाला है रमजान का महीना, जानिए इस माह से जुड़ी खास बातें

रमजान का पवित्र महीना मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस महीने को मुस्लिम समुदाय में त्योहार की तरह मनाया जाता है। इस्लाम धर्म में इस महीने का बहुत महत्व है क्योंकि यह मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रोजे रखने का समय होता हैं। इन दौरान दिन में न ही कुछ खाया और न ही कुछ पिया जाता है। रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है। इस दौरान मन से बुरे विचार निकाल कर पवित्र और सच्चे मन से अल्लाह को याद किया जाता है। इस महीने के बारे में यह कहा जाता है कि इस महीने में जितनी हो सकते उतनी गरीबों की मदद करनी चाहिए तभी इबादत से राजी होकर खुदा बेपनाह रहमतें बरसाता है। 
 

रमजान के महीने का महत्व 
इस महीने के बारे में पवित्र कुरान में लिखा गया है कि रमजान के पवित्र महीने में ही अल्लाह ने पैगम्बर साहिब को अपने दूत के रूप में चुना था। रमजान में मन को शुद्ध रखना बहुत जरूरी है,खाने के अलावा खाने के बारे में भी इस समय नहीं सोचना चाहिए। तभी रोजा पूरा होता है। इसके साथ ही रोजा रखने के दौरान व्यक्ति का पूरी तरह से अपने मन पर संयम रखना जरूरी है। 
 


रमजान महीने के तीन दौर
रमजान के 30 दिनों के महीनो के तीन भागों में बांटा जाता है। इस महीने के पहले 10 दिनों के दौर को 'रहमतों का दौर' बताया गया है। अगले 10 दिनों को  'माफी का दौर' और आखिरी 10 दिनों को 'जहन्नुम से बचाने का दौर' पुकारा जाता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News