25 APRTHURSDAY2024 7:26:45 AM
Nari

मानसून में खाएंगे ये आहार तो रहेंगे Healthy

  • Updated: 21 Jun, 2017 02:56 PM
मानसून में खाएंगे ये आहार तो रहेंगे Healthy

पंजाब केसरी (सेहत)- गर्मी के मौसम के बाद अब मानसून ने भी दस्तक दे दी है। मौसम के हिसाब से अपनी सेहत का ख्याल भी अलग-अलग तरीके से रखना पड़ता है। मानसून में बाजार का खाना खाने से इंफैक्शन होने का ज्यादा डर रहता है। बारिश के सुहाने मौसम में समौसे,पकौडे,कचौरी टैस्टी तो लगते हैं लेकिन इनको आसानी से पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए अपने खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं तभी आप पूरी तरह से मॉनसून को एंज्वाय कर सकते हैं। 

1. मौसमी फल
इस मौसम में आम,अनार,चैरी,जामुन,आलू बुखारा,आडू और लीची आसानी से मिल जाते हैं। यह खाने में जितने टेस्टी होते हैं, सेहत के लिए भी उतने ही फायदेमंद है। जो बीमारियों से बचाए रखने में मददगार है।  
 

2. चीनी नहीं शहद
खाने में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने का काम करते हैं। 

3. हर्बल चाय
चाय में तुलसी,इलायची,पुदीना और लौंग में से कुछ न कुछ जरूर डाल कर पीएं। इससे फंगल और बैक्टीरियल इंफैक्शन से बचाव रहता है। 


4. हरा सब्जियां
बारिश में लौकी,करेले,तोरिया,कद्दू जैसी सब्जियां जरूर शामिल करें। इनमें पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर की पाचन प्रक्रिया को ठीक ढंग से चलाने का काम करते हैं। 
 

5. हर्ब भी खाएं
मानसून में संक्रमण से बचने के लिए खाने में जीरा,अजवाइन,मेथी,हल्दी,सौंठ को शामिल करें। ये शरीर का एलर्जी से बचाव करने में मददगार है। 

Related News