18 APRTHURSDAY2024 10:32:02 AM
Nari

Miss & Mrs India 2017 के ऑडिशंस शुरू, आपके लिए सुनहरी मौका

  • Updated: 11 Jul, 2017 01:34 PM
Miss & Mrs India 2017 के ऑडिशंस शुरू, आपके लिए सुनहरी मौका

पंजाब केसरी (फैशन)- अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए लड़कियों जी जान से मेहनत करती हैं, कई बार लड़कियों को सही समय पर अपने सपनों को पूूरा करने का मौका नहीं मिल पाता। वह शादी से बाद फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाने के कुछ खास नहीं कर पाती। आप  भी किसी खास मौके की तलाश में हैं और इसे हाथ से जाने नहीं देना चाहते तो ग्लेम ऑन और मन दुआ की ओर से मिस्टर एंड मिस इंडिया 2017 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 

PunjabKesari
यह प्लेटफॉर्म उन लड़कियों के लिए बहुत खास होने वाला है जो फैशन की दुनिया कदम रखना चाहती हैं। हाल ही में दिल्ली में इस शो का लॉच कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इस इवेंट में सिंगर दिलबाग सिंह, अशोक मस्ती के साथ बिग बोस फेम नीतिभा कॉल और कंवलजीत सिंह ने भी शिरकत की।
PunjabKesariजयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, जम्मू, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, बैंगलोर, हैदराबाद और शिलॉग में भी इस शो का ऑडीशन आयोजन किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले 23 सितम्बर को होगा। जज के तौर पर जानी मानी हस्तियां प्रतियोगियों को परखेंगी। जिनमें ऐक्टर गोविन्दा, ऐक्ट्रेस रितु शिवपुरी और तरुण खन्ना शामिल होंगे। इस शो का ग्रैंड फिनाले मॉरिशियंस और थाइलैंड में होने जा रहा है। इसे जीतने वाले प्रतियोगी को यूएसए में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। 

Related News