20 APRSATURDAY2024 2:14:47 PM
Beauty

त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है पुदीना

  • Updated: 06 Oct, 2017 07:14 PM
त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है पुदीना

पुदीना सिर्फ आपके खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपकी त्वचा में भी गजब का निखार लाता है। खासताैर पर जिन लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे और मुंहासे हैं, उन्हें पुदीने की पत्त‍ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। अाईए जानते हैं कि चेहरे के लिए कैसे फायदेमंद है पुदीना।
PunjabKesari
पुदीने के फायदेः-

- बदलते मौसम के साथ त्वचा में डलनेस अाने लगती है। अगर आप डाइट में पुदीना लेंगे तो त्वचा को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे और अापकी स्किन ग्लाे करेगी।

- कीड़े के काटने या गर्मी की वजह से त्वचा पर रैशेज और जलन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में पुदीने का पेस्ट लगाने से आपको तुरंत ठंडक महसूस होगी। यह एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक भी है।

- गर्मियों में पुदीने का रस या कच्चे आम के रस के साथ पुदीने का सेवन करने से लू नहीं लगती है। 

- पेट में गैस होने पर एक कप गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच पुदीने का रस डालकर पिएं। 

- नाक बंद होने की स्थिति में ताजे पुदीने के पत्ते को सूंघना फायदेमंद रहेगा। 

- दांतों की देखभाल, मुंहासे और ब्लैकहेड्स को भी पुदीने की पत्तियाें से ठीक किया जा सकता है।

- घर के चारों ओर पुदीने के तेल का छिड़काव करने से मक्खियां-मच्छर नहीं अाते।

Related News